Punjabi News

अभिजीत दिपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को 23 घंटे बाद मिली रिहाई, कोर्ट ने एक साल तक शांति भंग न करने की शर्त रखी;

10

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दिपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को मजिस्ट्रेट कोर्ट ने रिहा कर दिया है। CJP के लीडरों को रविवार सुबह 10 बजे 23 घंटे हिरासत में रखने के बाद रिहा कर दिया गया। तीनों को दिल्ली कैंट में एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट कोर्ट में पेश किया गया था।

जानकारी के अनुसार कोर्ट ने उन्हें एक साल तक शांति बनाए रखने की शर्त पर रिहा किया। दिल्ली पुलिस के मुताबिक, तीनों ने ₹50 हजार का बेल बॉन्ड भी भरा।

पुलिस ने शनिवार को CJP के प्रदर्शन से पहले तीनों नेताओं को दिल्ली एयरपोर्ट पर फ्लाइट से ही हिरासत में लिया था। SIR विवाद और वोटर लिस्ट से नाम हटाने के मामले को लेकर CEC ज्ञानेंद्र कुमार के खिलाफ CJP ने शनिवार को जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का ऐलान किया । विरोध-प्रदर्शन से पहले, जब वे मुंबई से दिल्ली पहुंचे तो उन्हें फ्लाइट से ही हिरासत में ले लिया गया था।

कल एहतियातन हिरासत में लिए जाने के बाद CJP के इन तीनों बड़े नेताओं को मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया था।

CJP ने रविवार को लगातार दूसरे दिन मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का ऐलान किया।