Punjabi News

AAP पंजाब के स्टेट ऑब्जर्वरों का ऐलान, इन नेताओं को मिली अहम जिम्मेदारी

139

पंजाब डेस्क: आम आदमी पार्टी की ओर से पंजाब के स्टेट ऑब्जर्वरों का ऐलान किया गया है। चार नेताओं को यह अहम जिम्मेदारी दी गई है, जिनमें आदिल अहमद खान, गायत्री बिश्नोई, रितेश खंडेवाल और असीत कुमार शामिल हैं। इन नेताओं को पंजाब का स्टेट ऑब्जर्वर नियुक्त किया गया है। इसकी जानकारी पंजाब के स्टेट इंचार्ज मनीष सिसोदिया ने दी है।

उल्लेखनीय है कि इससे पहले आम आदमी पार्टी पंजाब की ओर से हल्का संगठन इंचार्जों को लेकर बड़ा ऐलान किया गया था। पार्टी की ओर से 27 हलकों के हल्का संगठन इंचार्जों के नामों का ऐलान किया गया। इसके अलावा पार्टी ने खरड़ हलके में ट्रेड विंग के हल्का को-ऑर्डिनेटर का भी ऐलान किया।