Punjabi News

AAP विधायक शिरोमणि अकाली दल में शामिल, सुखबीर बादल ने किया स्वागत

9

पंजाब ​​डेस्क : पंजाब विधानसभा चुनाव को लेकर सियासत गरमा चुकी है। इसी बीच खबर सामने आई है कि आम आदमी पार्टी के मौजूदा MLA डॉ. चरणजीत सिंह शिरोमणि अकाली दल में शामिल हो गए। शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने उन्हें पार्टी में शामिल कराया।

इसे लेकर सुखबीर सिंह बादल ने X पर पोस्ट कर जानकारी सांझा की है। उन्होंने लिखा कि ”चमकौर साहिब से आम आदमी पार्टी के मौजूदा विधायक डॉ. चरणजीत सिंह का शिरोमणि अकाली दल में स्वागत करते हुए मुझे खुशी हो रही है। डॉ. चरणजीत सिंह मेडिकल क्षेत्र की एक प्रतिष्ठित शख्सियत हैं। मैं उन्हें और उनकी पूरी टीम को आश्वासन देता हूं कि शिरोमणि अकाली दल में उन्हें पूरा सम्मान और उचित जिम्मेदारी दी जाएगी। उनके पार्टी में शामिल होने से इस क्षेत्र में शिरोमणि अकाली दल और मजबूत होगा।”