Punjabi News

पटियाला में बड़ा हादसा, भाखड़ा नहर पर बना पुल अचानक ढहा

5

पंजाब के पटियाला में पटियाला-संगरूर नेशनल हाईवे पर सुबह-सुबह बड़ा हादसा पेश आया। यहां गांव पसियाना के पास भाखड़ा नहर पर बना एक लोहे का पुल अचानक ढह गया। आज सुबह हुई इस घटना के समय, कुछ ट्रक उस पुल से गुजर रहे थे।

पुल ढहने की वजह से ट्रक नीचे गिर गए और भाखड़ा नहर के ऊपर लटक गए। घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन की बचाव टीमें और दमकल विभाग मौके पर पहुंच गए।

पुल के दोनों तरफ बैरिकेड लगाकर ट्रैफिक रोक दिया गया है। फिलहाल इस बात की कोई जानकारी नहीं है कि दोनों ट्रकों में कितने लोग सवार थे या वे अभी कहां हैं।

जानकारी के मुताबिक, पुल अचानक भरभराकर गिरा और उस पर से गुजर रहे दोनों ट्रक उसके टूटे हिस्से में फंस गए। इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें पुल के टूटे हिस्से से ट्रक नहर में लटकते हुए नजर आ रहे हैं।

शुरुआती जानकारी के अनुसार, जिस नेशनल हाईवे पर यह पुल ढहा है, उसका काम 2016 में पूरा हुआ था। पुल का निर्माण भी उसी समय किया गया था। लगभग 10 साल बाद इसके ढहने से कई सवाल खड़े होते हैं।