Punjabi News

Stock Market Updates: शेयर बाजार में आज बढ़त, सेंसेक्स में 600 अंक से ज्यादा की तेजी, निफ्टी में भी 200 अंक चढ़ा, शेयरों में हलचल

9

शेयर बाजार में आज यानी 13 अक्टूबर को बढ़त है। 30 शेयरों वाला BSE सेंसेक्स 600 अंक से ज्यादा की तेजी के साथ 72,150 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी करीब 200 अंक की बढ़त है, ये 22,550 पर कारोबार कर रहा है। बैंकिंग, IT और FMCG शेयर्स में आज ज्यादा खरीदारी है।

पिछले कारोबारी सत्र में सेंसेक्स 71,924.68 पर और निफ्टी 50 22,363.35 पर बंद हुआ था। इसी तरह, शुरुआती सत्र में व्यापक सूचकांक (ब्रॉडर इंडेक्स) भी बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे। BSE मिडकैप सेलेक्ट इंडेक्स में 21.89 अंकों की बढ़त हुई, जबकि BSE स्मॉलकैप सेलेक्ट इंडेक्स 6.14 अंक या 0.07 प्रतिशत चढ़कर 9,108.39 पर कारोबार कर रहा था।

सेंसेक्स में शामिल शेयरों में HCL टेक, TCS, इंफोसिस, टेक महिंद्रा और HDFC बैंक में बढ़त देखी गई; शुरुआती कारोबार में HCL टेक 4.26 प्रतिशत की बढ़त के साथ सबसे आगे रहा। दूसरी ओर, पावर ग्रिड, NTPC, टाइटन, कोटक बैंक और एक्सिस बैंक में गिरावट रही, जिसमें पावर ग्रिड के शेयर लगभग 1.26 प्रतिशत गिरे।

फ्यूजन CX का IPO आज से खुला

फ्यूजन CX का आईपीओ आज से ओपन हो गया है, इसमें 16 अक्टूबर तक बोली लगा सकेंगे। ₹275 से ₹289 प्रति शेयर तय किया गया है। लॉट साइज 51 शेयरों का है। कंपनी इस IPO के जरिए ₹702 करोड़ जुटाना चाहती है।