Punjabi News

‘लोगों को पागल बनाना बंद करिए’: रीति तिवारी के सौतेले पिता ने 25 हज़ार रुपये के अलाउंस के दावे को बताया झूठा, उनकी मां भी लगाए गंभीर आरोप!

10

‘बिग बॉस 20’ के घर में कंटेस्टैंट बनकर गई मनोज तिवारी की बेटी रीती तिवारी ने अपनी पर्सनल लाइफ़ और घर से मिलने वाले पैसों से जुड़ी कुछ बाते कहीं थी, जो कि सोशल मीडिया पर जब सामने आया तो सभी हैरान रह गए . लोगों ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि रीति झुठ बोल रही है.

रीती तिवारी ने अपनी पर्सनल लाइफ़ शेयर करते हुए बताया था कि वो भले ही सिल्वर स्पून के साथ जन्में है लेकिन फिर भी उन्हें हर एक चींज के लिए सट्रगल करना पड़ा है. रीती ने कहा था कि उन्हें खर्च करने के लिए सिर्फ 25 हज़ार रुपये महीना मिलता था और कभी-कभी बड़ा-पांव खाकर भी रही है.

वहीं अब सिंगर एकम बावा, जो खुद को रीति तिवारी का सौतेला पिता और उनकी माँ रानी तिवारी का पूर्व पार्टनर बताते हैं, ने रीति तिवारी की गई बातों पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है और उन्हें झुठा बताया है। ऑनलाइन शेयर किए गए एक वीडियो में, बावा ने रीति और उनके परिवार पर कई आरोप लगाए और साथ ही रियलिटी शो में रीति के व्यवहार की भी आलोचना की।

रीति तिवारी के सौतेले पिता ने उनके 25 हज़ार रुपये महीना खर्च मिलने के दावे को गलत बताया है। बावा ने दावा किया कि वह 2020 से 2025 तक रानी और रीति के साथ एक ही फ़्लैट में रहते थे और कहा कि रीति को अपनी माँ के साथ उनके रिश्ते के बारे में पता था। उन्होंने यह भी दावा किया कि शादी करने से पहले, 2020 से 2022 तक वह और रानी लिव-इन रिलेशनशिप में थे। बावा ने माँ-बेटी के साथ अपनी तस्वीरें भी दिखाईं, जिन्हें उन्होंने उनके साथ अपने संबंध के सबूत के तौर पर पेश किया।

रीति के कथित दावे पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कि उन्हें अपने पिता, अभिनेता-राजनेता मनोज तिवारी से प्रति माह केवल 25,000 रुपये मिलते हैं, बावा ने कहा, “जिसके पास 4-5 लाख रुपये के हैंडबैग हो… उसके बाद आपके पास बड़ी-बड़ी गड़िया हैं। रेंज रोवर्स का तो 2.5-3 लाख रुपये का डिजल का खर्चा है खाली। आप 25,000 रुपये कह रहे हो?”

‘लोगों को पागल बनाना बंद करिए’

उन्होंने आगे आरोप लगाया कि रीति एक बड़े टर्नओवर वाली स्पोर्ट्स कंपनी की मालिक हैं, जिसका सारा पैसा उनके पास ही आतका है. उन्होंने दावा किया कि उनके पास मुंबई में महंगे फ्लैट हैं। उन्होंने टिप्पणी की, “लोगों को पागल बनाना बंद करिए आप। बिग बॉस में जाके आप लोगों को गाली दे रहे हैं…बच्चे, ऐसा नहीं करते। ये शोभा नहीं देती बातें।”

बावा ने कहा, “परिवार और संस्कार की ये बातें करती हैं, कागज पर, कानूनी तौर पर मैं इसका दूसरा बाप हूं।” इसकी मां ने दूसरी शादी मेरे साथ करी. जैसी ये बातें कर रही है मुझे बहुत शर्म आ रही है भाई.

बावा ने आगे कहा कि जो इनके परिवार के संस्कार है मुझे सब पता है… मेरी जिंदगी खराब कर दी है इन लोगेम ने…। उन्होंने आगे कहा, “इसकी जो मां, उसने पहले मनोज जी को छोड़ा, फिर मेरे साथ इसने बहुत ज्यादा… ये रीति भी बीच में…। बहुत घटिया किस्मत के इंसान हैं ये और वहां जाकर बातें कर रही हैं। मैं इतना शर्मिंदा हो रहा हूं उस चीज को देख कर कैसे कर सकती है? सिर्फ फेम लेने के लिए। मेरे पास इनकी बहुत चीज़ें हैं…मैं बाद में बताउंगा… बहुत शर्म की बात है।”

फिलहाल रीति तिवारी की मां रानी तिवारी ने एकम बावा के आरोपों पर सार्वजनिक रूप से कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है.