नई दिल्ली: ऑनलाइन फ़ूड डिलीवरी प्लेटफ़ॉर्म ज़ोमैटो से खाना मंगवाना वालों को बड़ा झटका लगने वाला है. ज़ोमैटो ने कैश-ऑन-डिलीवरी यानी CoD से ऑर्डर करने वाले ग्राहकों से एक्स्ट्रा चार्ज लेना शुरू कर दिया है.
यह जानकारी कंपनी के ऐप पर मौजूद एक विकल्प से सामने आई। ऑर्डर बिल पर यह चार्ज “पे ऑन डिलीवरी फ़ीस” के तौर पर दिखता है। यह उन ग्राहकों पर लागू होता है जो कैश-ऑन-डिलीवरी से पेमेंट करना चुनते हैं; हालाँकि, यह फ़ीस सभी ऑर्डर के लिए एक जैसी नहीं है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह चार्ज काम से कम 5 रुपए है, जबकि कुछ जगहों पर यह रकम करीब 20 रुपये तक पहुंच रही। यानी ऑनलाइन पेमेंट के बजाय कैश में पेमेंट करना अब आपकी जेब पर भारी पड़ सकता है.
खाने के ऑर्डर पर पहले से लगते हैं ये चार्ज
Zomato से खाना ऑर्डर करते समय सिर्फ खाने की कीमत ही नहीं चुकानी पड़ सकती है, बल्कि ऑर्डर के हिसाब से कई दूसरे चार्ज भी बिल में जुड़ सकते हैं.
- डिलीवरी चार्ज
- प्लेटफॉर्म फीस
- खाने के सामान पर GST
- डिलीवरी पार्टनर फीस पर GST
- प्लेटफॉर्म फीस पर GST
- रेस्टोरेंट पैकिंग चार्ज
- कैश ऑन डिलीवरी का एक्स्ट्रा चार्ज





















