Ajay Devgn host Crime Patrol: बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन अब सोनी टीवी के पॉप्युलर क्राइम शो ‘क्राइम पेट्रोल’ को होस्ट करते दिखाई देंगे। मेकर्स ने हाल ही में शो का पहला प्रोमो रिलीज किया है, जिसमें अजय देवगन अपराध से जुड़े मामलों और उनकी सच्चाई पर बात करते नजर आ रहे हैं।
बता दे कि सोनी टीवी और SonyLIV का शो ‘क्राइम पेट्रोल’ भारतीय टेलीविज़न के सबसे जाने-माने क्राइम शो में से एक रहा है, जिसे पिछले कुछ सालों में कई एक्टर्स ने होस्ट किया है। वहीं अब इसके आने वाले सीज़न में अजय देवगन नए होस्ट के तौर पर नज़र आएंगे। शो का नया सीजन 31 अगस्त से शुरू होगा।
15 एपिसोड की शूटिंग पूरी
खबरों के मुताबिक, अजय ने शो के 15 एपिसोड की शूटिंग पूरी कर ली है। हालांकि, ‘क्राइम पेट्रोल’ के साथ उनके लंबे समय तक जुड़े रहने की पुष्टि अभी नहीं हुई है। बताया जा रहा है कि मेकर्स यह तय करने से पहले कि वह होस्ट के तौर पर बने रहेंगे या नहीं, दर्शकों की प्रतिक्रिया और TRP रेटिंग का आकलन करने की योजना बना रहे हैं।
अजय ‘क्राइम पेट्रोल’ को होस्ट करेंगे
अजय ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो भी शेयर किया, जिससे शो के साथ उनके जुड़ने पुष्टी हुई है। वीडियो में अजय कहते हैं, ‘कभी-कभी कुछ ऐसी बातें होती हैं जो हमें अंदर तक झकझोर देती हैं। आज मुझे एक ऐसी सच्चाई का पता चला जिसने मुझे हैरान कर दिया। मैं जल्द ही इसे आपके सामने लाऊंगा।’
नए प्रोमो में बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन कहते हैं, ‘बचपन में हमें सिखाया जाता है अजनबियों से बचकर रहना, रात को घर का ताला लगाना है पर अब जो हो रहा है और ऐसे बहुत सारे केस हैं। जन्म लेने वाला कोई अनजान नहीं अपना होता है, जिन्हें हमारे घर का रास्ता भी पता होता है। कभी-कभी चाबी भी होती है और डाइनिंग टेबल पर कुर्सी भी।’ उन्होंने आगे कहा, ‘कई केस में अपना ही खून और शॉकिंग।’
‘क्राइम पेट्रोल’ का नया सीजन होगा धमाकेदार
प्रोमो में अजय बताते हैं कि नए सीजन में ऐसे कई केस दिखाए जाएंगे, जिन्होंने पूरे देश को हिलाकर रख दिया था। उन्होंने कहा, ‘ऐसे ही कुछ केस में मैं आपके साथ रहूंगा। क्राइम पेट्रोल के नए सीजन में हम साथ मिलकर समझेंगे।’
अब शो से जुड़ने की पुष्टि करते हुए एक्टर ने कहा, “क्राइम पेट्रोल जैसे शो से जुड़ना मेरे फैंस और दर्शकों के प्रति एक ज़िम्मेदारी जैसा लगता है। इस शो ने क्राइम की कहानियों को समझने और दर्शकों में जागरूकता फैलाने की एक विरासत बनाई है। यह शो लोगों को अपने आस-पास के लोगों और जिन लोगों से वे मिलते-जुलते हैं या जिन पर भरोसा करते हैं, उनके प्रति ज़्यादा सतर्क रहने के लिए प्रेरित करता है। जब हम देश को झकझोर देने वाले मामलों पर आधारित कुछ कहानियों को सामने ला रहे हैं, तो मुझे उम्मीद और भरोसा है कि मैं दर्शकों को डरने के बजाय सावधानी के साथ इन स्थितियों को समझने और उनसे निपटने में मदद और मार्गदर्शन कर सकूंगा।”
राजेश तैलंग भी ‘क्राइम पेट्रोल’ होस्ट करेंगे
अजय देवगन के अलावा, ‘मिर्ज़ापुर’ के एक्टर राजेश तैलंग भी आने वाले सीज़न के कुछ एपिसोड होस्ट करेंगे। वे कितने एपिसोड होस्ट करेंगे, यह अभी तय नहीं हुआ है। माना जा रहा है कि यह दर्शकों की प्रतिक्रिया और अजय के एपिसोड के परफॉर्मेंस पर निर्भर करेगा।
खबरों के मुताबिक, मेकर्स होस्टिंग के मामले में लचीलापन बनाए हुए हैं क्योंकि वे देख रहे हैं कि दर्शक नए चेहरों पर कैसी प्रतिक्रिया देते हैं।
क्राइम पेट्रोल के नए सीजन की रिलीज डेट
क्राइम पेट्रोल का नया सीजन सोमवार, 31 अगस्त 2026 को सोनी लिव और सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर शुरू होगा।
वे एक्टर्स जिन्होंने ‘क्राइम पेट्रोल’ को होस्ट किया है
‘क्राइम पेट्रोल’ के शुरू होने के बाद से कई एक्टर्स ने इसे होस्ट किया है। अनूप सोनी इसके सबसे प्रमुख और लंबे समय तक होस्ट रहने वाले लोगों में से एक रहे हैं। शो को होस्ट करने या इसमें नज़र आने वाले अन्य एक्टर्स में दिवाकर पुंडीर, शक्ति आनंद, साक्षी तंवर, संजीव त्यागी, दिव्यांका त्रिपाठी, सोनाली कुलकर्णी और आशुतोष राणा शामिल हैं।
अजय देवगन के आने से शो के होस्ट्स की लिस्ट में एक और बड़ा बॉलीवुड नाम जुड़ गया है। उम्मीद है कि नया सीज़न जल्द ही शुरू होगा, हालांकि मेकर्स ने अभी तक इसके फॉर्मेट और एपिसोड शेड्यूल के बारे में ज़्यादा जानकारी नहीं दी है।
















