Punjabi News

जापान ओपन सुपर बैडमिंटन टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में पहुंचीं पीवी सिंधु

16

दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधु जापान ओपन सुपर बैडमिंटन टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई हैं। उन्होंने विश्व की पाचवें नंबर खिलाड़ी चीन की हान यू को सीधे सेटों में हराकर सीजन का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। पीवी सिंधु ने मात्र 35 मिनट में 21-16, 21-14 से शानदार जीत दर्ज की।

प्री-क्वार्टर फाइनल में तनीशा क्रास्टो और ध्रुव कपिला की मिक्सड डबल्स जोड़ी को हार का सामना करना पड़ा। शीर्ष वरीयता प्राप्त चीन के फेंग यान झे और हुआंग डोंग पिंग ने 47 मिनट में भारतीय जोड़ी को 22-20, 21-17 से हराया।