
Kriti Sanon Boyfriend : बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेसस में से एक कृति सैनन हाल में अपनी फिल्म कॉकटेल 2 की सक्सेस को एन्जॉय कर रही हैं। उनकी यह फिल्म 19 जून को रिलीज हुई थी और दर्शकों की तरफ से इस फिल्म को बहुत प्यार मिल रहा है। इस मूवी में कृति के साथ-साथ शाहिद कपूर और रश्मिका मंदाना भी मुख्य किरदार निभा रहे हैं। प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ कृति अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी काफी सुर्खियों में चल रही हैं। जानते हैं क्या है पूरा मामला-
किसी और की बाहों में नजर आए कबीर बहिया
मामला कुछ ऐसा है कि कृति सेनन का नाम पिछले काफी दिनों से एक बिजनेसमैन कबीर बहिया के साथ जोड़ा जा रहा है। ऐसा इस वजह से क्योंकि दोनों को कई इवेंट्स में साथ में देखा गया है और दोनों की साथ में तस्वीरें भी काफी वायरल हो रही हैं। इसी के साथ कबीर को कृति की बहन की शादी में भी देखा गया था। इसी बीच उनके रूमर्ड बॉयफ्रेंड कबीर बहिया की कुछ ऐसी तस्वीरें सामने आ रही हैं, जिसे देखने के बाद फैंस ने अंदाजा लगाना शुरू कर दिया है कि दोनों शयद अलग हो गए हैं।
सोशल मीडिया पर वायरल हुए कबीर बहिया
इस तस्वीर में आप देख सकते है कि कबीर बहिया की बाहों में एक लड़की को देखा जा रहा है। इसके बाद हर किसी ने मन में यही सवाल है कि क्या कृति और कबीर का ब्रेकअप हो गया है।
कबीर बहिया ने सूत्रों ने इन बातों को बताया अफवाह
कबीर बहिया के किसी खास व्यक्ति ने बताया कि जिस भी तरह बातें कबीर के बारे में सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, ये पूरी तरह से झूठ है। उन्होंने कहा कि छोटी सी बातों का बेवजह बतंगड़ बन गया है।
इसी के साथ उन्होंने बताया कि वो लड़की उनके परिवार की ही दोस्त है, जिसे वो अपनी मुंह बोली बहन मानते हैं। सुनने और देखने के बाद काफी बुरा लगता है कि लोग बिना-सोचे समझे कुछ भी मतलब निकाल लेते हैं।











