Punjabi News

कम उम्र में ही Dia Mirza ने पूरा किया सपना, 19 साल की उम्र में ‘तुमको ना भूल पाएंगे’ फिल्म की फीस से ख़रीदा था घर

11

Dia Mirza : फराह खान अपनी यूट्यूब वीडियो के द्वारा आए दिन किसी न किसी सेलिब्रिटी के घर की सैर कराती रहती हैं। अब हाल ही में फराह खान ने फैंस को एक्ट्रेस दिया मिर्ज़ा का घर दिखाया। इस व्लॉग में दिया मिर्ज़ा ने बताया कि 19 साल की उम्र में ये घर मैंने खुद ख़रीदा था और अपना घर खरीदने वाली पूरे परिवार में मैं पहली लड़की थी। इसके बाद दिया ने बताया कि ‘तुमको ना भूल पाएंगे’ फिल्म की फीस से उन्होंने इस सपने को साकार किया। ये सुनके फराह खान के चेहरे पर काफी ख़ुशी थी। तो चलिए देखते हैं कैसा है दिया मिर्ज़ा का घर-

 

ऐसा दिखता है Dia Mirza का घर
दिया मिर्ज़ा ने बताया कि यह मकान उनके लिए सिर्फ एक घर नहीं बल्कि एक शांति का ठिकाना है। जब भी वो उदास या अकेला फील करती हैं तो यहां आ जाती हैं। उनका यह खूबसूरत आशियाना बड़ी-बड़ी खिड़कियों से आने वाली प्राकृतिक रोशनी और हरियाली से भरपूर पौधों की वजह से बेहद सुकूनभरा और आकर्षक नजर आता है।

लिविंग रूम
फराह खान ने दिया मिर्ज़ा के घर के हर कोने को दिखाया। दिया ने अपने घर को बहुत ही एंटीक स्टाइल में सजाया हुआ है। उनके घर का हर एक कोना हरियाली से सजा हुआ है और उनके घर में एक पर्सनल लाइब्रेरी भी है। इसी के साथ उनके घर पर एक बहुत ही सुन्दर जगह भी बनी हुई है, बारिश के दिनों में यहां बैठ कर आनंद लिया जा सकता है।

 

लंदन स्टाइल की रसोई ने जीता फराह खान का दिल
दीया मिर्जा के घर का सबसे पसंदीदा हिस्सा फराह खान को उनका किचन लगा। किचन को देखते ही फराह ने मजाकिया अंदाज में कहा, “वाह, यह तो बिल्कुल लंदन वाले किचन जैसा लग रहा है।” यह विशाल और खुला किचन अपने आकर्षक डिजाइन के लिए खास नजर आता है, जहां गहरे भूरे रंग की कैबिनेट्स और सफेद टाइल्स इसकी खूबसूरती को और बढ़ाते हैं। वहीं, किचन में रखे पारंपरिक मिट्टी के मर्तबान इसकी सादगी और देसी अंदाज को भी बखूबी दर्शाते हैं।