Punjabi News

फीफा विश्व कप 2026 में फ्रांस ने इराक़ को 3-0 से हराया

11

फीफा विश्व कप 2026 में अमरीका के फिलाडेल्फिया में ग्रुप-आई के मुकाबले में फ्रांस ने इराक़ को 3-0 से हरा दिया है। इसके साथ ही फ्रांस के नॉक आउट चरण में पहुंचने का रास्‍ता साफ हो गया है। इस मैच में मौसम खराब रहने के कारण लगभग सवा दो घंटें का विलंब हुआ।

इससे पहले ग्रुप-जे के मैच में अर्जेंटीना ने ऑस्ट्रिया को 2-0 से हराया। दोनों गोल अर्जेंटीना के कप्तान लियोनेल मेस्सी ने किये। इसके साथ ही मेस्सी ने 18 गोल के साथ जर्मनी के मिरोस्लाव क्लोज का 16 गोल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है और विश्व कप के इतिहास में सबसे अधिक गोल करने वाले खिलाड़ी बन गये हैं।