फीफा विश्व कप 2026 में जर्मनी ने कल कुराकाओ को 7-1 से हरा दिया। कुराकाओ पहली बार विश्व कप खेल रहा है। ह्यूस्टन में खेले गये मैच में जर्मनी के मिडफील्डर फेलिक्स नमेचा ने छठे मिनट में पहला गोल किया। कुराकाओ ने 21वें मिनट में लिवानो कोमेनेंसिया के गोल से बराबरी की।
वहीं, ग्रुप एफ का पहला मुकाबला जापान और नीदरलैंड्स के बीच 2-2 से ड्रॉ रहा। टेक्सास के डलास स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में पहले हाफ में कोई गोल नहीं हुआ। दूसरे हॉफ में नीदरलैंड्स की ओर से वर्जिल वैन डाइक और क्राइसेंसियो समरविले ने गोल दागे, जबकि जापान के लिए कीटो नाकामुरा और दाइची कामाडा ने गोल किये।
ग्रुप ई के मुकाबले में, आइवरी कोस्ट ने इक्वाडोर को 1-0 से हरा दिया। फिलाडेल्फिया स्टेडियम में खेले गए मैच में स्थानापन्न खिलाड़ी अमाद डियालो ने 90वें मिनट में एकमात्र गोल दागा।
ग्रुप एफ में इस समय ट्यूनीशिया और स्वीडन का मैच जारी है। आज ही ग्रुप एच के मुकाबले में स्पेन का सामना काबो वर्डे से होगा। यह मैच अमेरिका के अटलांटा स्टेडियम में भारतीय समयानुसार रात साढ़े नौ बजे से खेला जाएगा।

















