भारत की पीवी सिंधु आज सिडनी में ऑस्ट्रेलियन ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट के महिला सिंग्ल्स सेमीफाइनल में जापान की अकाने यामागुची से खेलेंगी। सिंधु ने क्वार्टर फाइनल में चेन सु यू को 21-6, 21-9 से हराया था। यामागुची ने भारत की तन्वी शर्मा को 21-14, 21-14 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।


















