आईसीसी महिला टी-20 क्रिकेट विश्व कप के पहले मैच में मेजबान इंग्लैंड ने श्रीलंका को 87 रनों से हरा दिया। बर्मिंघम के एडजबेस्टन में पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड ने निर्धारित 20 ओवर में 219 रन बनाए। डैनी व्याट-हॉज ने नाबाद 105 रन की पारी खेली। जवाब में श्रीलंका की टीम 132 रन पर सिमट गई। डैनी व्याट-हॉज को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
भारत का पहला मुकाबला रविवार को चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से होगा। टूर्नामेंट में पहली बार, 12 टीम भाग ले रही हैं।


















