Punjabi News

Sone-Chandi ka bhav: सोने-चांदी की कीमतों में तेजी, MCX पर सोना 1.59 लाख के पार

8

बिजनेस डेस्कः मंगलवार को सोने-चांदी के वायदा भाव में तेजी आई है। खबर लिखे जाने के समय घरेलू बाजार में आज सोने के वायदा भाव 1,59,761 रुपए, जबकि चांदी के भाव 2,67,525 रुपए के करीब कारोबार कर रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने चांदी के भाव तेजी के साथ कारोबार कर रहे हैं।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना चांदी तेज
Comex पर सोना आज 4,515.80 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 4,506.30 डॉलर प्रति औंस था। खबर लिखे जाने के समय यह 12.40 डॉलर की तेजी के साथ 4,518.70 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था।

Comex पर चांदी के वायदा भाव 75.15 डॉलर के भाव पर खुले। पिछला क्लोजिंग प्राइस 75.25 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 0.27 डॉलर की तेजी के साथ 75.52 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था।