Punjabi News

Punjab Election Result Live: निकाय चुनावों के नतीजे आने शुरू, जानें किस वार्ड में कौन आगे और कौन पीछे

15

पंजाब डेस्कः पंजाब में 8 नगर निगमों, 75 नगर कौंसिलों और 20 ग्राम पंचायतों के चुनाव परिणाम घोषित होंगे। सुबह 8 बजे से पंजाब के 115 काउंटिंग सेंटर पर वोटों की गिनती शुरू हो चुकी है।

 

मतगणना केंद्रों के बाहर और संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए है तांकि किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटा जा सके। चुनाव परिणामों को लेकर राजनीतिक दलों और उम्मीदवारों में भारी उत्सुकता देखी जा रही है। सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी, कांग्रेस, भाजपा और अकाली दल समेत अन्य दलों ने इन चुनावों में पूरी ताकत झोंकी थी।

 

 

Live Update:
अबोहर नगर निगम के 50 वार्डों में से फिलहाल 4 वार्डों के नतीजे घोषित कर दिए गए हैं। घोषित परिणामों के अनुसार 3 वार्डों पर भाजपा उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की है, जबकि 1 वार्ड में सत्ताधारी पार्टी के उम्मीदवार को जीत मिली है। बाकी वार्डों के नतीजों का इंतजार है और मतगणना लगातार जारी है।

जिला बठिंडा का मेहराज नगर

वार्ड नंबर-6 से AAP उम्मीदवार सुखचैन सिंह 12 वोटों से विजेता घोषित।
वार्ड नंबर-7 से आम आदमी पार्टी की करमजीत कौर ने 31 वोटों से जीत दर्ज की।
वार्ड नंबर-9 से वीरपाल कौर विजेता रहीं।

नगर कौंसिल आदमपुर के चुनाव नतीजे घोषित, वार्ड नंबर-1 से लेकर 7 तक की मतगणना पूरी
घोषित परिणामों के अनुसार 7 वार्डों में से 4 पर आम आदमी पार्टी के उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की, जबकि 3 वार्डों में कांग्रेस समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार विजेता रहे।

करतारपुर नगर कौंसिल चुनाव में आप को 9, कांग्रेस तीन, भाजपा एक व दो आजाद उम्मीदवार जीते
करतारपुर (साहनी) नगर काउंसिल करतारपुर के चुनावों में आय नतीजो में मिली जानकारी अनुसार करतारपुर के वार्ड नंबर एक से पूजा ( आजाद), वार्ड नंबर दो से जतिन शर्मा (आप), वार्ड नंबर तीन से मंगत राम ( आजाद, भाजपा समर्थक) वार्ड नंबर चार से जसलीन कौर पत्नी जसविंदर बबला (आप), वार्ड नंबर 5 से कल्पना अग्रवाल पत्नी दिनेश अग्रवाल (भाजपा), वार्ड नंबर 6 से बलविंदर गोल्डी (आप ),वार्ड नंबर 7 से अमरजीत कौर (आप ), वार्ड नंबर 8 से वरुण बावा (आप ) वार्ड नंबर नो से सतनाम कौर पत्नी अरविंद ढंडा (कांग्रेस), वार्ड नंबर 10 से डिंपल कपूर (कांग्रेस ) वार्ड नंबर 11 से राजविंदर कौर (आप ), वार्ड नंबर 12 से शाम सुंदर पाल (आप ) वार्ड नंबर 13 से कुलविंदर कौर (आप), वार्ड नंबर 14 से अशोक कुमार (कांग्रेस ) वार्ड नंबर 15 से मनजिंदर कौर (आप ) चुनाव जीत गए हैं ।

जिला होशियारपुर के नतीजे
नगर कौंसिल दसूहा के वार्ड नंबर-1 से आम आदमी पार्टी की उम्मीदवार हरदीप कौर बाजवा विजेता घोषित

वार्ड नंबर-7 से कांग्रेस उम्मीदवार चरणजीत कौर विजेता घोषित।
वार्ड नंबर-6 से आम आदमी पार्टी के चमन लाल ने जीत दर्ज की।
वार्ड नंबर-5 से कांग्रेस उम्मीदवार नितका विजेता रहीं।

पायल नगर कौंसिल नतीजे
मिले रुझानों के मुताबिक आम आदमी पार्टी 1 वार्ड, कांग्रेस 2 वार्डों, शिरोमणि अकाली दल 1 वार्ड और एक आजाद उम्मीदवार 1 वार्ड में आगे है। दूसरी ओर भाजपा और बीएसपी के उम्मीदवार शुरुआती मतगणना में कोई खास बढ़त नहीं बना सके। हालांकि अभी कई वार्डों की गिनती जारी होने के कारण तस्वीर में और बड़े बदलाव आने की संभावना बनी हुई है।

जिला बठिंडा के नाथाना

वार्ड नंबर-4 से निर्दलीय उम्मीदवार रामनदीप सिंह 83 वोटों से विजेता घोषित।
वार्ड नंबर-6 से अकाली दल के कुलदीप राय ने 2 वोटों के बेहद करीबी मुकाबले में जीत दर्ज की।

भाई रूपा
भाई रूपा:वार्ड नंबर 1 – विजेता जसप्रीत सिंह (AAP) – 199 वोटों से जीत
भाई रूपा – वार्ड नंबर 2 – विजेता गुरसेवक सिंह (AAP) – 130 वोटों से जीत
भाई रूपा – वार्ड नंबर 3 – विजेता परमिंदर कौर (निर्दलीय) – 32 वोटों से जीत
भाई रूपा – वार्ड नंबर 4 – विजेता जसवीर सिंह (AAP) – 9 वोटों से जीत

कोटफत्ता:
कोटफत्ता – वार्ड नंबर 3 – विजेता सुखदीप कौर (निर्दलीय) – 288 वोटों से जीत
नतीजे:
गोनियाना – वार्ड नंबर 1 – गुरमीत कौर (निर्दलीय) – 214 वोटों से जीत
गोनियाना – वार्ड नंबर 2 – कश्मीरी लाल (AAP) – 181 वोटों से जीत
गोनियाना – वार्ड नंबर 3 – मंजू जैन (निर्दलीय) – 373 वोटों से जीत

जिला बठिंडा के कोठा गुरु

वार्ड नंबर-1 से AAP उम्मीदवार सुखजीत कौर 52 वोटों से विजेता
वार्ड नंबर-2 से AAP के बूटा सिंह ने 270 वोटों से जीत दर्ज की
वार्ड नंबर-3 से अकाली दल की बलविंदर कौर 104 वोटों से विजेता रहीं
वार्ड नंबर-6 से AAP उम्मीदवार जगजीत सिंह 31 वोटों से विजेता घोषित।
वार्ड नंबर-7 से AAP की वीरपाल कौर ने 172 वोटों से शानदार जीत दर्ज

जिला बठिंडा के लहरा मोहब्बत

वार्ड नंबर-1 से निर्दलीय उम्मीदवार जसवीर कौर 39 वोटों से जीतीं।
वार्ड नंबर-2 से अकाली दल के गुरतेज सिंह ने 66 वोटों से जीत हासिल की।
वार्ड नंबर-3 से निर्दलीय उम्मीदवार राजप्रीत कौर 221 वोटों से विजेता रहीं।
वार्ड नंबर-4 से निर्दलीय उम्मीदवार मोहन लाल 85 वोटों से जीते।
वार्ड नंबर-5 से अकाली दल की गुरमीत कौर 57 वोटों से विजेता रहीं
वार्ड नंबर-6 से अकाली दल के मेवा सिंह ने 8 वोटों से जीत दर्ज की

फिल्लौर नगर कौंसिल के नतीजे

वार्ड नंबर-4 से आजाद उम्मीदवार अमित पम्मा विजेता घोषित।
वार्ड नंबर-6 से आम आदमी पार्टी के परमजीत भारती ने जीत दर्ज की।
वार्ड नंबर-7 से आम आदमी पार्टी की सरबजीत कौर विजेता रहीं।
वार्ड नंबर-8 से AAP उम्मीदवार वैभव शर्मा जीते।
वार्ड नंबर-9 से कांग्रेस की मधु बठला ने जीत हासिल की।
वार्ड नंबर-11 से कांग्रेस उम्मीदवार प्रभजोत कौर विजेता घोषित।
वार्ड नंबर-12 से आम आदमी पार्टी की उम्मीदवार रजनी गाबा ने जीत दर्ज की।

श्री मुक्तसर साहिब
वार्ड नंबर-1 से AAP उम्मीदवार विजेता।
वार्ड नंबर-2 से अकाली दल ने जीत दर्ज की।
वार्ड नंबर-3 से कांग्रेस उम्मीदवार विजेता घोषित।
वार्ड नंबर-4 से AAP उम्मीदवार ने बाजी मारी।

गिद्दड़बाहा में वार्ड नंबर 1, 2, 3, 4, 5, 7 और 8 से AAP उम्मीदवारों ने दर्ज की जीत

टांडा उड़मुड़ नगर कौंसिल चुनाव में कांग्रेस और AAP का दबदबा
वार्ड-1 से हिना वैद, वार्ड-2 से बलदेव राज, वार्ड-4 से बिल्लू सैणी और वार्ड-5 से गुरप्रीत कौर विजेता घोषित। वहीं वार्ड-3 से AAP उम्मीदवार सरोज वाला ने जीत दर्ज की।

जिला खन्ना के नतीजे
वार्ड नं. 1 BJP
वार्ड नं. 2 AAP
वार्ड नं. 3 AAP
वार्ड नं. 4 Congress
वार्ड नं. 5 AAP
वार्ड नं. 6 AAP

जिला बठिंडा के नतीजे

संगत मंडी के वार्ड नंबर-3 से अकाली दल के उम्मीदवार मनजगमीत सिंह की जीत दर्ज की।
वहीं बठिंडा के वार्ड नंबर-42 से भाजपा उम्मीदवार रीतू रानी 61 वोटों से जीती

करतारपुर के नतीजे

वार्ड 1- पूजा (अजाद उम्मीदवार जीते)
वार्ड 2- जतिन शर्मा (आप उम्मीदवार 95 वोट से जीते)
वार्ड 3- मंगल कुमार(अजाद उम्मीदवार जीते)
वार्ड 4- जसलीन कौर (आप उम्मीदवार जीते)

वार्ड 6- बलविंदर सिंह गोल्डी (आप उम्मीदवार जीते)
वार्ड 7- अमरजीत कौर (आप उम्मीदवार जीते)
वार्ड 8- वरूण बावा (आप उम्मीदवार जीते)
वार्ड 9- सतनाम कौर (कांग्रेस उम्मीदवार जीते)

वार्ड 11- राजविंदर कौर (आप उम्मीदवार जीते)
वार्ड 12- शाम सुंदर (आप उम्मीदवार जीते)
वार्ड 13- कुलविंदर कौर (आप उम्मीदवार जीते)
वार्ड 14- अशोक कुमार (कांग्रेस उम्मीदवार जीते)
वार्ड 15- मनजिंदर कौर (आप उम्मीदवार जीते)

जिला कपूरथला के 4 वार्डों में Congress की जीत
कपूरथला के 4 वार्डों, जिसमें वार्ड ने 1,6,7 और 11 वार्ड में कांग्रेस ने जीत हासिल की है।

जिला रुपनगर
श्री आनंदपुर साहिब, वार्ड 4 – कमलजीत सिंह (AAP)
श्री चमकौर साहिब, वार्ड 4 – संदीप कौर (AAP)
श्री चमकौर साहिब, वार्ड 12 – हरजीत कौर (INC)

जिला मोहाली जिले के 2 वार्डों पर निर्विरोध जीती AAP

डेराबस्सी, वार्ड 19 – हरजीत कौर (AAP)
लालरू, वार्ड 9 – जरनैल कौर (AAP
जीरकपुर चुनाव नतीजे
पहले Round में 1 से 14 वार्डों की मतगणना जारी, वार्ड-1 में अकाली दल-BJP में कांटे की टक्कर