Punjabi News

Breaking: अब की ED रडार पर MLA Raman Arora, जारी हुआ सम्मन

11

जालंधर : जालंधर सेंट्रल से विधायक रमन अरोड़ा से मुश्किलें कम होने का नाम ही नहीं ले रही हैं। रमन अरोड़ा प्रवर्तन निदेशालय (ED) की राडार पर आ गए हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार विजिलेंस द्वारा दर्ज भ्रष्टाचार मामले में जमानत पर चल रहे रमन अरोड़ा अब ED की राडार पर आ गए हैं। ED ने अब भ्रष्टाचार मामले में जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, ED अधिकारियों ने रमन अरोड़ा को सम्मन जारी करके तलब किया है। जिसमें कहा उन्हें जून से पहले सप्ताह में पूछताछ के लिए पेश होने के लिए कहा गया है। सूत्रों के अनुसार ये रमन अरोड़ा को व्हाट्सएप मैसेज पर नोटिस आया। जिसकी अभी तक अधिकारिक पुष्टि नहीं हुआ है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, पंजाब सरकार द्वारा विधायक रमन अरोड़ा को सुरक्षा दी गई थी जिसे एक धार्मिक कार्यक्रम के विवाद के बाद वापस ले लिया गया। रमन अरोड़ा के खिलाफ 14 मई 2025 को विभिन्न धाराओं के तहत कमिश्नरेट पुलिस द्वारा थाना रामा मंडी में 23 अगस्त 2025 को केस दर्ज किया गया थ।