11 May Petrol Price Today: देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों को लेकर फिलहाल आम लोगों को राहत मिलती दिखाई दे रही है। तेल मार्केटिंग कंपनियां (OMCs) हर दिन सुबह 6 बजे ईंधन के नए रेट जारी किए लेकिन अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में भारी उतार-चढ़ाव के बावजूद घरेलू स्तर पर कीमतों को स्थिर बनाए रखने की कोशिश की जा रही है।
Middle East तनाव से बढ़ी चिंता
हाल के दिनों में ईरान, इजराइल और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव ने वैश्विक तेल बाजार को प्रभावित किया है। खासतौर पर होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर चिंता बढ़ी है, क्योंकि दुनिया की लगभग 20 प्रतिशत तेल सप्लाई इसी रास्ते से गुजरती है। यदि यहां शिपमेंट प्रभावित होती है तो अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें तेजी से बढ़ सकती हैं।
घरेलू ईंधन कीमतों में बड़ा बदलाव नहीं
हालांकि, भारत सरकार और तेल कंपनियों ने संकेत दिए हैं कि फिलहाल घरेलू ईंधन कीमतों में बड़ा बदलाव नहीं किया जाएगा। कंपनियां बाजार के उतार-चढ़ाव का कुछ असर खुद वहन कर सकती हैं ताकि उपभोक्ताओं पर अचानक बोझ न पड़े।
आज देश के बड़े शहरों में पेट्रोल के दाम
नई दिल्ली – 94.77 रुपए प्रति लीटर
मुंबई – 103.54 रुपए प्रति लीटर
कोलकाता – 105.45 रुपए प्रति लीटर
चेन्नई – 100.85 रुपए प्रति लीटर
नोएडा – 95.05 रुपए प्रति लीटर
गुरुग्राम – 95.65 रुपए प्रति लीटर
बेंगलुरु – 102.96 रुपए प्रति लीटर
हैदराबाद – 107.46 रुपए प्रति लीटर
जयपुर – 104.56 रुपए प्रति लीटर
लखनऊ – 94.73 रुपए प्रति लीटर
पटना – 105.23 रुपए प्रति लीटर
चंडीगढ़ – 94.30 रुपए प्रति लीटर
भुवनेश्वर – 101.11 रुपए प्रति लीटर
तिरुवनंतपुरम – 107.48 रुपए प्रति लीटर
आज डीजल के ताजा रेट
नई दिल्ली – 87.67 रुपए प्रति लीटर
मुंबई – 90.03 रुपए प्रति लीटर
कोलकाता – 92.02 रुपए प्रति लीटर
चेन्नई – 92.40 रुपए प्रति लीटर
नोएडा – 88.19 रुपए प्रति लीटर
गुरुग्राम – 88.10 रुपए प्रति लीटर
बेंगलुरु – 90.99 रुपए प्रति लीटर
हैदराबाद – 95.70 रुपए प्रति लीटर
जयपुर – 90.07 रुपए प्रति लीटर
लखनऊ – 87.86 रुपए प्रति लीटर
पटना – 91.49 रुपए प्रति लीटर
चंडीगढ़ – 82.45 रुपए प्रति लीटर
भुवनेश्वर – 92.69 रुपए प्रति लीटर
तिरुवनंतपुरम – 96.48 रुपए प्रति लीटर
प्रीमियम ईंधन हुआ महंगा
तेल कंपनियों ने प्रीमियम फ्यूल की कीमतों में भी बदलाव किया है। इंडियन ऑयल के XP100 पेट्रोल की कीमत में ₹11 प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है। अब इसकी कीमत करीब ₹160 प्रति लीटर पहुंच गई है। यह ईंधन मुख्य रूप से लग्जरी कारों और हाई-परफॉर्मेंस बाइकों में इस्तेमाल होता है। इसके अलावा Xtra Green डीजल की कीमत भी बढ़ाई गई है, जो अब लगभग ₹92.99 प्रति लीटर हो गई है।
क्या आगे बढ़ सकते हैं दाम?
विशेषज्ञों का मानना है कि यदि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें लंबे समय तक ऊंचे स्तर पर बनी रहती हैं, तो आने वाले समय में पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर असर पड़ सकता है। फिलहाल सरकार और OMCs उपभोक्ताओं को राहत देने की कोशिश कर रही हैं।















