Punjabi News

8th Pay Commission पर आया अपडेट, न्यूनतम बेसिक पे 18,000 से बढ़कर हो सकती 69,000 रुपए, देखें किस लेवल पर कितनी बढ़ सकती है सैलरी

9

8th Pay Commission: केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए 8वें वेतन आयोग (8th Pay Commission) को लेकर एक बडा़ अपडेट सामने आया है। आयोग की टीम देश के अलग-अलग राज्यों में बैठकें कर रही है ताकि कर्मचारियों की समस्याएं और उनकी मांगों को समझकर एक रिपोर्ट तैयार की जा सके। अब तक कर्मचारियों की ओर से एक बड़ी मांग सामने आई है- फिटमेंट फैक्टर 3.83 (Fitment Factor 3.83) और न्यूनतम बेसिक सैलरी करीब 69,000 रुपये करने की। 8वें वेतन आयोग की टीम ने दिल्ली, पुणे और उत्तराखंड में बैठकें पूरी कर ली हैं। रिपोर्ट को अंतिम रूप देकर सरकार को सौंपा जाएगा। यदि मांगें स्वीकार होती हैं, तो सभी लेवल के कर्मचारियों की सैलरी में बड़ा इजाफा हो सकता है।

अगर 3.83 फिटमेंट फैक्टर लागू हुआ तो कितना बढ़ेगा वेतन?
फिलहाल केंद्रीय कर्मचारियों की न्यूनतम बेसिक सैलरी 18,000 रुपये है। 3.83 फिटमेंट फैक्टर लागू होने पर यह सीधे 69,000 रुपये हो जाएगा।

अनुमानित बेसिक सैलरी (Level-wise)

लेवल 1 (चपरासी, अटेंडेंट): 18,000 से बढ़ कर 69,000 रुपये हो सकती
लेवल 2: 19,900 से बढ़ कर 76,000 रुपये
लेवल 3 (कांस्टेबल, कुशल कर्मचारी): 21,700 से बढ़ कर 83,000 रुपये
लेवल 4 (क्लर्क, स्टेनो): 25,500 से बढ़ कर 97,000 रुपये
लेवल 5: 29,200 से बढ़ कर 1.11 लाख रुपये

मिड लेवल कर्मचारियों की संभावित सैलरी
लेवल 6: 35,400 से बढ़ कर 1.35 लाख रुपये
लेवल 7: 44,900 से बढ़ कर 1.72 लाख रुपये
लेवल 8: 47,600 से बढ़ कर 1.82 लाख रुपये
लेवल 9: 53,100 से बढ़ कर 2.03 लाख रुपये

सीनियर अधिकारियों की सैलरी में उछाल
लेवल 13 (IAS स्तर): 1.23 लाख से बढ़ कर 4.71 लाख रुपये
लेवल 14: 1.44 लाख बढ़ कर 5.52 लाख रुपये
लेवल 15: 1.82 लाख बढ़ कर 6.97 लाख रुपये
लेवल 18 (टॉप लेवल): 2.50 लाख बढ़ कर 9.57 लाख रुपये