नेशनल डेस्क: पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक हलचल काफी तेज हो गई है। ऐसे में सियासी सरगर्मी चरम पर है।हाल ही में BJP और TMC के बीच टक्कर देखने को मिली है। बंगाल पहुंचे केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने वहां की सीएम ममता बनर्जी को ललकारते हुए कहा है कि वे बंगाल में चुनाव की कमान को संभालेंगे। इसी के चलते अगले 15 दिनों तक वहीं रहेंगे।
















