Punjabi News

Tohana: बहन की फीस के लिए रखे थे 2.40 लाख रुपए, चोर नकदी-गहने लेकर हुए नौ दो ग्यारह

82

टोहाना (सुशील सिंगला) : टोहाना के रतिया रोड स्थित एक मकान से अज्ञात चोर लाखों रुपये की नकदी और सोने-चांदी के जेवर चुरा ले गए। चोरों ने मकान मालिक अश्वनी की बहन की पढ़ाई के लिए रखे 2 लाख 40 हजार रुपये भी चुरा लिए। शहर पुलिस को सूचना दे दी गई है और पुलिस टीम जांच में जुट गई है।

मकान मालिक अश्वनी ने बताया कि उनका परिवार नानी के घर गया हुआ था। जब वे कुछ समय बाद घर लौटे, तो देखा कि मकान के ताले टूटे हुए थे और घर का सारा सामान बिखरा पड़ा था। अश्वनी ने कहा कि अज्ञात चोर उनके घर से तीन लाख रुपये से अधिक की नकदी, पांच तोले सोने के जेवरात और चांदी के गहने चुरा ले गए। उन्होंने बताया कि उनकी बहन की पढ़ाई की फीस 2 मार्च को जमा होनी थी, जिसके लिए 2 लाख 40 हजार रुपये रखे गए थे। अश्वनी ने पुलिस से जल्द से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार करने और चोरी का सामान बरामद करने की मांग की है।

इस घटना पर लोगों ने जताई चिंता

इस घटना पर बोबी गोयल, केशव बंसल और राजेंद्र बल्ली जैसे स्थानीय लोगों ने भी चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि शहर में लगातार बढ़ रही चोरी की वारदातों पर अंकुश लगाना आवश्यक है, क्योंकि दिन-दहाड़े ऐसी घटनाएं हो रही हैं।

 

# Tohana news# Thieves abscond# cash and jewellery in Tohana# haryana newsna