Punjabi News

एस.सी. कमीशन द्वारा जातिसूचक शब्द प्रयोग करने संबंधी एस.एस.पी. अमृतसर से रिपोर्ट तलब

78

चंडीगढ़:पंजाब राज्य अनुसूचित जाति आयोग ने एक मामले में स्वतः संज्ञान (सू मोटो नोटिस) लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एस.एस.पी.) अमृतसर से रिपोर्ट मांगी है।

इस संबंध में जानकारी देते हुए पंजाब राज्य अनुसूचित जाति आयोग के चेयरमैन श्री जसवीर सिंह गढ़ी ने बताया कि अमृतसर में अनुसूचित जातियों से संबंधित विभिन्न संगठनों द्वारा एक व्यक्ति को नौकरी से निकाले जाने के विरोध में धरना लगाया गया था। उस धरने के दौरान एक पुलिस अधिकारी द्वारा धरना देने वालों के खिलाफ जातिसूचक शब्दों के प्रयोग करने का मामला सोशल मीडिया तथा प्रिंट मीडिया के माध्यम से उनके ध्यान में आया है।

उन्होंने इस मामले का स्वतः संज्ञान लेते हुए इस संबंधी 10 फरवरी, 2026 को एस.पी. हरपाल सिंह को इस मामले संबंधी रिपोर्ट सहित तलब किया गया है।
—-