Punjabi News

Haryana :अस्पताल मालिक से मांगे 2 करोड़, आरोपी ने रोहित गोदारा गैंग से जुड़े होने का किया दावा

211

झज्जर: झज्जर में एक निजी अस्पताल संचालक से व्हाटसएप कॉल कर 2 करोड़ रुपए की फिरौती मांगी। फिरौती मांगने वाले ने खुद को रोहित गोदारा गैंग का सदस्य बताया है। हांलाकि फिरौती की यह रकम के लिए व्हाट्सएप कॉल 3 दिन पूर्व आई है लेकिन पुलिस की ने मामला बीती देर शाम दर्ज किया है। मामला जिला पुलिस अधिकारियों की तरफ से अपराध शाखा को सौंपा गया है।

जानकारी अनुसार झज्जर नागरिक अस्पताल के पास ही डा. सुरेन्द्र गौड़ नामक डॉक्टर गौड़ ग्लोबल के नाम से अपना निजी अस्पताल चलाता है। डा. गौड़ की तरफ से ही पुलिस को इस बारे में शिकायत दी गई है। उनका कहना है कि 15 जनवरी को दोपहर के समय उनके मोबाइल नम्बर पर एक व्हाट्सएप कॉल आई।

कॉल करने वाले युवक ने खुद का नाम महेन्द्र बताया और कहा कि वह रोहित गोदारा गिरोह से जुड़ा है और उसे 2 करोड़ रुपए चाहिए। कॉल करने वाले ने यह भी धमकी दी कि यदि रकम उन्हें नहीं दी गई तो वह उसे व उसके पूरे परिवार को जान से मार देंगे।

पुलिस सूत्रों अनुसार इस मामले में कई स्थानों पर दबिश भी दी गई है और आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे है। पुलिस ने शिकायतकर्ता व उसके परिवार को सुरक्षा दिए जाने की बात कही है। इस बारे झज्जर सिटी थाने के प्रभारी बलदेव का कहना है कि मामले की जांच झज्जर की सी.आई.ए. स्टाफ द्वारा की जा रही है। मामले की सच्चाई जल्द सामने आएगी।