Punjabi News

Jammu Kashmir में पुलिस की सर्जिकल रेड से हड़कंप, थर थर कांपा इलाका

134

गांदरबल (जम्मू-कश्मीर) : जम्मू कश्मीर के गांदरबल में तब हड़कंप मच गया जब अचानक पुलिस की रेड पड़ी। गांदरबल पुलिस ने शनिवार को जिलेभर में एक बड़े अभियान के तहत आतंकवाद से जुड़े नेटवर्क पर नकेल कसने के लिए 59 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की। यह कार्रवाई आतंकवादी सहयोगियों, आत्मसमर्पण कर चुके आतंकवादियों और राष्ट्र-विरोधी गतिविधियों में दोबारा शामिल होने की आशंका वाले व्यक्तियों के खिलाफ की गई।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, छापेमारी का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना था कि जो आतंकवादी पहले आत्मसमर्पण कर चुके हैं या जेल से रिहा होकर अपने घर लौटे हैं, वे किसी नए आतंकी नेटवर्क के संपर्क में न हों। साथ ही यह भी जांचा गया कि कहीं उनके घरों में हथियार या संदिग्ध सामग्री तो नहीं है।

गांदरबल पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे क्षेत्र में शांति बनाए रखने में सहयोग करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना पुलिस को दें।