Apprenticeship Vacancy 2025: भारत सरकार के अंतरिक्ष विभाग ने अप्रेंटिस की सीटों के लिए भर्ती का विज्ञापन जारी किया गया है। आपका चयन हुआ तो आपको इसरो के साथ काम करने का मौका मिलेगा।
ISRO Apprentice Recruitment 2025: भारत के अंतरिक्ष विभाग के साथ फ्री में काम करने का मौका मिल रहा है। अगर आपका भी ये सपना है, तो आप इसे अब पूरा कर सकते हैं। काम के साथ आपको जॉब ट्रेनिंग और पैसे भी मिलेंगे। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के नेशनल रीमोट सेंसिंग सेंटर (NRSC) ने 2025-26 के लिए ग्रेजुएट और टेक्नीशियन अप्रेंटिस की भर्ती निकाली है। इस भर्ती के लिए 22 अगस्त से ऑफिशियल वेबसाइट www.nrsc.gov.in पर आवेदन चल रहे हैं।
इसरो की इस भर्ती के जरिए इंजीनियरिंग और टेक्नोलॉजी ब्रांच में अप्रेंटिसशिप के लिए उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। आवेदन की अंतिम तिथि 11 सितंबर 2025 है। आप लास्ट डेट तक कभी भी एप्लीकेशन की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।
योग्यता क्या चाहिए?
इंजीनियरिंग टेक्नोलॉजी अप्रेंटिस पद पर अप्लाई करने के लिए उम्मीदवारों के पास बी.ई/बी.टेक संबंधित क्षेत्र में 60 प्रतिशत अंकों के साथ होना चाहिए। लाइब्रेरी साइंस के लिए पुस्तकालय विज्ञान/पुस्तकालय एंव सूचना विज्ञान में 60 प्रतिशत अंक चाहिए। डिप्लोमा टेक्नीशियन अप्रेंटिस के लिए संबंधित क्षेत्र में डिप्लोमा, ग्रेजुएशन अप्रेंटिस के लिए ग्रेजुएश की डिग्री 60 प्रतिशत अंकों के साथ होनी चाहिए। जिन लोगों ने शैक्षिक योग्यता प्राप्त करने के तीन साल पूरे कर लिए हैं, वे अप्रेंटिस ट्रेनिंग में आवेदन के पात्र नहीं हैं।
इसरो अप्रेंटिस में पैसे कितने मिलेंगे?
स्टाइपेंड- पद के मुताबिक उम्मीदवारों को 8000 से 9000 रुपये तक महीने का स्टाइपेंड भी मिलेगा।
ट्रेनिंग की अवधि- 12 महीने। अप्रेंटिस ट्रेनिंग पूरी होने के बाद उम्मीदवारों को इसका प्रमाणपत्र भी दिया जाएगा।
चयन प्रक्रिया- डिग्री/डिप्लोमा के अंकों के आधार पर चयन सूची तैयार की जाएगी। अगर आप शॉर्टलिस्ट हुए तो आपको इसकी जानकारी ईमेल के जरिए दी जाएगी।
आवेदन करने का लिंक-ISRO Apprentice Vacancy 2025 Apply Online
भर्ती का नोटिफिकेशन- ISRO Apprentice Recruitment 2025 Notification PDF
आवेदन कैसे करें?
इसको की इस भर्ती के लिए उम्मीदवार उमंग पोर्टल पर आवेदन कर सकेंगे।
सबसे पहले आपको ऑफिशियल वेबसाइट https://web.umang.gov.in/ पर जाना होगा।
रजिस्ट्रेशन करने के लिए अपनी एक्टिव ईमेल आईडी का ही इस्तेमाल करें।
अपनी बेसिक जानकारी, शिक्षा, पता, संबंधित सभी जानकारी भर दें।
फोटो अधिकतम 50KB और हस्ताक्षर अधिकतम 50 KB में अपलोड करना होगा।
जिस बॉक्स में जो डिटेल्स मांगी गई है, वो भर दें।
ध्यान रखें की सभी की स्पेलिंग ठीक होनी चाहिए क्योंकि फॉर्म सब्मिट होने के बाद उसमें किसी तरह का सुधार करने की अनुमति नहीं होगी।
फॉर्म सब्मिट करने के बाद उसका प्रिंट आउट निकालकर रख लें
इस भर्ती से संबंधित अन्य किसी भी जानकारी के लिए अभ्यर्थी इसरो नेशनल रीमोट सेंसिंग सेंटर, बालानगर, हैदराबाद की आधिकारिक वेबसाइट विजिट कर सकते हैं।












