Punjabi News

केदारनाथ यात्रा मार्ग पर भूस्खलन, भारी पत्थर की चपेट में आने से महाराष्ट्र के तीर्थयात्री की मौत

528

Landslide on Kedarnath Yatra route: उत्तराखंड में केदारनाथ यात्रा मार्ग पर शनिवार को भूस्खलन के मलबे की चपेट में आने से महाराष्ट्र के एक तीर्थयात्री की मौत हो गई।

पुलिस ने बताया कि गौरीकुंड से लगभग एक किलोमीटर ऊपर, केदारनाथ यात्रा मार्ग पर छोड़ी गधेरा के पास पहाड़ी से गिरे एक बड़े पत्थर की चपेट में आने से परमेश्वर भीम राव खवाल (38) की मौत हो गई। खवाल महाराष्ट्र के औरंगाबाद जिले के रहने वाले थे।