इस मौके पर शर्मा ने कहा कि हमारे देश के बहादुर जवानों की वजह से ही हम चैन और बेफ़िक्र होकर सो पाते हैं। इनके हौसले को मेरा सलाम।
उन्होंने जवानों के देश प्रति समर्पण को सहराया और ऑपरेशन सिंदूर में सराहनीय योगदान के लिए धन्यवाद दिया।
शर्मा विशेष रूप से स्वतंत्रता दिवस की खुशियाँ बाँटने के लिए जवानों के लिए मिठाई, फल, जूस आदि लेकर गए।
इस अवसर पर गुरदासपुर जिला अध्यक्ष बघेल सिंह बाहिया, प्रदेश सचिव श्री सूरज भारद्वाज, प्रदेश सचिव श्रीमती रेणु कश्यप, प्रदेश सचिव श्री राकेश शर्मा, पूर्व जिला अध्यक्ष शिवबीर सिंह राजन, श्री राजेंद्र बिट्टा और श्री राकेश ज्योति उपस्थित थे।
















