Punjabi News

जालंधर में BJP नेता के बेटे को लेकर मचा बवाल, घर में काम करने वाली महिला ने खोले राज

238

जालंधर : जालंधर के शहीद उधम सिंह नगर इलाके में गत रात एक महिला केयरटेकर ने BJP नेता और पूर्व विधायक के बेटे के घर के बाहर जमकर हंगामा किया। यहां काम करने वाली कोलकाता निवासी प्रिया मित्रा ने आरोप लगाया कि घर का मालिक उसे “गंदी तरह” से देखता है और उसके साथ मारपीट करता है।

प्रिया का कहना है कि वह करीब एक हफ्ते पहले एक एजेंसी के जरिए इस घर में काम करने आई थी। आरोप है कि घर में पहले से काम कर रहे कर्मचारी रात को शराब पीकर गलत हरकतें करते थे, जिसकी शिकायत उसने पूर्व विधायक की बहू से की। इसके बाद वह नौकरी छोड़ना चाहती थी, लेकिन सात दिन के काम के पैसे मांगने पर उसे मना कर दिया गया और बाद में पूर्व विधायक के बेटे ने उसके साथ मारपीट की।

युवती ने तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम पर कॉल कर सूचना दी, जिसके बाद थाना डिवीजन नंबर चार की टीम मौके पर पहुंची। वहीं घर के मालिक ने पलटवार करते हुए महिला पर सोने का कड़ा चुराने का आरोप लगाया। थाना डिवीजन नंबर चार के ए.एस.आई. मनजीत राम ने बताया कि फिलहाल मामले की आधिकारिक शिकायत उनके पास नहीं पहुंची है। शिकायत आने पर कार्रवाई की जाएगी।