Punjabi News

5 करोड़ दो, नहीं तो दीपक मेहता की तरह जान गंवाओ, पटना में बिल्डर को मिली धमकी; फैली सनसनी

105

पटना: बिहार की राजधानी पटना में एक बिल्डर से 5 करोड़ रुपए की रंगदारी की मांग की गई है। वहीं इस मामले ने पूरे शहर में हड़कंप मचा दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार, रंगदारी जेनएक्स इंफ्रा होम्स प्राइवेट लिमिटेड के बिल्डर अनुपम कुमार से मांगी गई है। वहीं इस संबंधी बिल्डर अनुपम कुमार ने रूपसपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज करवाई। प्राथमिकी में कहा है कि उनसे लाली सिंह उर्फ वेद निधि नाम के अपराधी ने 5 करोड़ रूपये रंगदारी की मांग की है। वहीं रंगदारी नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी गई है। बिल्डर ने बताया कि पहले लाली सिंह ने उनसे पूछा कि क्या वे विवेक उर्फ छोटू से रूपसपुर नहर के पास जमीन खरीद रहे हैं। उन्होंने बता दिया कि वे विवेक से जमीन खरीद रहे हैं। लाली सिंह ने उनसे साथ ही पांच करोड़ की रंगदारी की मांग कर दी। उसने कहा कि अगर रंगदारी नहीं दी तो जैसे दानापुर में दीपक मेहता को मारा था उसी तरह तुम्हारी और विवेक दोनों की हत्या कर देंगे।

वहीं धमकी मिलने के बाद बिल्डर अनुपम कुमार ने 6 दिसंबर को थाने में मामला दर्ज करवाया। थानाध्यक्ष शशि भूषण ने बताया कि मामले को लेकरल FIR दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की गहनता से छानबीन कर रही है। जल्दी ही मामले का खुलासा कर लिया जाएगा।