Punjabi News

45 की उम्र में Sambhavna Seth ने दी Good News, सरोगेसी के जरिए जल्द घर में गूंजेगी किलकारी

6

Sambhavna Seth : सुरभि ज्योति के बाद अब टीवी इंडस्ट्री की फेमस अभिनेत्री Sambhavna Seth ने सोशल मीडिया पर पोस्ट पर अपने फैंस को बहुत बड़ी खुशखबरी दी है। उन्होंने पोस्ट के जरिये बताया है कि वो अब जल्द ही मां बनने वाली हैं। सम्भावना सेठ के घर जल्द ही अब नन्हा मेहमान दस्तक देने वाला है। इसी के साथ उन्होंने अपनी पोस्ट में अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट की झलक भी दिखाई है।

उनकी इस गुड न्यूज़ के बाद कमेंट सेक्शन में बधाई की बाढ़ आ गई है। उनके फैंस इस खुशखबरी को सुनने के बाद काफी खुश हैं। इसी के साथ सम्भावना में अपने कैप्शन में ये भी लिखा है कि काउंटडाउन शुरू। 45 की उम्र में Sambhavna Seth SURROGACY के जरिए मां बनने का सौभाग्य प्राप्त करेंगी।