Punjabi News

गैंगस्टरां ते वार का 197वाँ दिन: पंजाब पुलिस द्वारा 652 स्थानों पर छापेमारी; 454 व्यक्ति गिरफ्तार

7
  • पुलिस टीमों ने 213 व्यक्तियों के विरुद्ध एहतियाती कार्रवाई की
  • लोग एंटी-गैंगस्टर हेल्पलाइन नंबर 93946-93946 के द्वारा गुप्त रूप से गैंगस्टरों की कर सकते हैं रिपोर्ट
  • युद्ध नशियां विरुद्ध के 522वें दिन 139 नशा तस्कर 12 किलो हेरोइन सहित गिरफ्तार

चंडीगढ़, 5 अगस्तः ‘गैंगस्टरां ते वार’ अभियान के 197वें दिन पंजाब पुलिस ने आज पूरे राज्य में गैंगस्टरों के सहयोगियों द्वारा चिह्नित एवं मैप किए गए 652 स्थानों पर छापेमारी की।

उल्लेखनीय है कि ‘गैंगस्टरां ते वार’ – पंजाब को गैंगस्टर मुक्त राज्य बनाने के लिए एक निर्णायक जंग है, जिसकी शुरुआत 20 जनवरी, 2026 को पंजाब पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव द्वारा की गई थी। एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) पंजाब के समन्वय से सभी जिलों की पुलिस टीमें पूरे राज्य में विशेष अभियान चला रही हैं।

197वें दिन, पुलिस टीमों ने 454 व्यक्तियों को तीन हथियारों सहित गिरफ्तार किया, जिससे अभियान की शुरुआत से अब तक कुल 56,909 गिरफ्तारियाँ हो चुकी हैं।

इसके अलावा, 213 व्यक्तियों के विरुद्ध एहतियातन कार्रवाई की गई है। पुलिस टीमों ने कार्रवाई के दौरान 11 फरार अपराधियों को भी गिरफ्तार किया है।

लोग एंटी-गैंगस्टर हेल्पलाइन नंबर 93946-93946 के माध्यम से वांछित अपराधियों और गैंगस्टरों के बारे में गुप्त रूप से रिपोर्ट कर सकते हैं तथा अपराध और आपराधिक गतिविधियों की सूचना भी दे सकते हैं।

इसी दौरान, पुलिस टीमों ने नशों के विरुद्ध अपना अभियान ‘युद्ध नशियां विरुद्ध’ को 522वें दिन भी जारी रखा, जिसके तहत आज 139 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया गया और उनके कब्जे से 12 किलो हेरोइन, 301 ग्राम अफीम, 9.2 किलो भुक्की, 1114 नशीली गोलियाँ और 41,700 रुपये की ड्रग मनी बरामद की गई। इसके साथ, मात्र 522 दिनों में गिरफ्तार किए गए कुल नशा तस्करों की संख्या 75,441 हो गई है। नशा मुक्ति अभियान के हिस्से के रूप में, पंजाब पुलिस ने आज 16 व्यक्तियों को नशा मुक्ति एवं पुनर्वास उपचार कराने के लिए राजी किया है।