Punjabi News

गैंगस्टरां ते वार का 191वां दिन: पंजाब पुलिस द्वारा 611 स्थानों पर छापेमारी; 310 गिरफ्तार

7

— पुलिस टीमों ने 209 व्यक्तियों के खिलाफ एहतियातन कार्रवाई की

— लोग एंटी-गैंगस्टर हेल्पलाइन नंबर 93946-93946 के माध्यम से गुप्त रूप से गैंगस्टरों की रिपोर्ट कर सकते हैं

— “युद्ध नशेयां ‌विरुद्ध” के 5165वें दिन 1.1 किलोग्राम हेरोइन सहित 101 नशा तस्कर गिरफ्तार

चंडीगढ़, 30 जुलाई: राज्य में चल रहे अभियान ‘गैंगस्टरां ते वार’ के 191वें दिन पंजाब पुलिस ने आज राज्य भर में गैंगस्टरों के सहयोगियों के पहचाने गए और मैप किए गए 611 स्थानों पर छापेमारी की।

उल्लेखनीय है कि ‘गैंगस्टरां ते वार’ – पंजाब को गैंगस्टर मुक्त राज्य बनाने के लिए निर्णायक जंग, जो 20 जनवरी, 2026 को पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव द्वारा शुरू की गई थी। एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) पंजाब के समन्वय से सभी जिलों की पुलिस टीमें राज्य भर में विशेष अभियान चला रही हैं।

191वें दिन, पुलिस टीमों ने 12 हथियारों सहित 310 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया, जिससे अभियान की शुरुआत के बाद कुल गिरफ्तारियां 54,514 हो गईं।

इसके अलावा 209 व्यक्तियों के खिलाफ एहतियाती कार्रवाई की गई है। पुलिस टीमों ने कार्रवाई के दौरान 5 फरार अपराधियों को भी गिरफ्तार किया है।

जनता एंटी-गैंगस्टर हेल्पलाइन नंबर 93946-93946 के माध्यम से वांछित अपराधियों और गैंगस्टरों की गुप्त रूप से रिपोर्ट कर सकती है तथा अपराध और आपराधिक गतिविधियों के बारे में सूचना भी दे सकती है।

इस दौरान पुलिस टीमों ने नशों के खिलाफ अपने अभियान “युद्ध नशेयां ‌विरुद्ध” को 5165वें दिन भी जारी रखते हुए आज 101 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया गया है और उनके कब्जे से 1.1 किलो हेरोइन, 900 ग्राम अफीम, 1747 नशीली गोलियां और 1300 रुपए ड्रग मनी बरामद की गई। इसके साथ, केवल 515 दिनों में गिरफ्तार किए गए कुल नशा तस्करों की संख्या 74,995 हो गई है। नशा मुक्ति अभियान के हिस्से के रूप में, पंजाब पुलिस ने आज 16 व्यक्तियों को नशा मुक्ति और पुनर्वास उपचार कराने के लिए राजी किया है।