Punjabi News

10 Gram Gold Price Hike: सोना-चांदी ने लगाई लंबी छलांग, Silver 4 लाख के पार, Gold ने तोड़ा रिकॉर्ड, जानें 10 ग्राम का रेट

204

नई दिल्ली: कमोडिटी बाजार में आज सोने और चांदी की कीमतों में जबरदस्त तेजी देखने को मिली। MCX पर 10 ग्राम सोना 7,836 रुपये यानी 4.72% की बढ़त के साथ 1,73,601 रुपये पर कारोबार करता नजर आया।

वहीं चांदी की कीमतों में भी मजबूत उछाल दर्ज किया गया। MCX पर चांदी 19,210 रुपये या 4.98% की तेजी के साथ 4,05,121 रुपये पर पहुंच गई। बाजार विशेषज्ञों के अनुसार, वैश्विक आर्थिक अनिश्चितताओं, कमजोर डॉलर और सुरक्षित निवेश की बढ़ती मांग के चलते सोने-चांदी की कीमतों में यह तेजी देखने को मिल रही है। निवेशक एक बार फिर कीमती धातुओं की ओर रुख कर रहे हैं। आने वाले दिनों में अंतरराष्ट्रीय बाजार के संकेतों और घरेलू मांग के आधार पर सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है।