Punjabi News

पंजाबी गायक करण औजला ने आप नेता राघव चड्ढा से की मुलाकात, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीर…

295

 

आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और सांसद राघव चड्ढा ने हाल ही में मशहूर पंजाबी गायक करण औजला से मुलाकात की। मिली जानकारी के मुताबिक यह मुलाकात विदेश में हुई। आपको बता दें कि करण औजला पंजाब के सबसे बड़े गायकों में से एक हैं। इस मुलाकात की जानकारी तस्वीरों के जरिए दुनिया तक पहुंची, जिसे करण औजला ने अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया। इस दौरान राघव चड्ढा ने औजला के गानों के लेखक दीप रेहान से भी मुलाकात की। चड्ढा ने इस पल को अपने प्रोफाइल के जरिए लोगों के साथ शेयर भी किया।