Punjabi News

मंत्री डॉ बलबीर सिंह ने मुख्य तौर पर शामिल होकर अमृतसर वासियों के साथ किया योग

129

अमृतसर: गुरु नानक स्टेडियम में जिला प्रशासन के आह्वान पर जिला आयुर्वेद व यूनानी विभाग द्वारा 11वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। गुरु नानक स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में राज्य के सेहत मंत्री डॉ बलबीर सिंह ने मुख्य तौर पर शामिल होकर शहर वासियों के साथ योग किया। विधायक डा. अजय गुप्ता ने भी विशेष तौर पर शिरकत करके योग किया और लोगों को योग अपनाने के लिए अपील की।
डिप्टी कमिश्नर (डीसी) साक्षी साहनी के साथ ही साथ एडिशनल डिप्टी कमिश्नर (एडीसी) मेजर अमित सरीन के साथ ही साथ सिविल सर्जन डा. किरणदीप कौर, सीनियर मेडिकल अधिकारी (एसएमओ) डा. रश्मि विज भी उपस्थित थीं।
सेहत मंत्री डा. बलबीर सिंह ने कहा कि आयुर्वेद और योग ऐसी विधि है, जो व्यक्ति को गंभीर बीमारियों से बचाने में अपना अहम रोल निभाती है। उन्होंने कहा कि वह खुद हर रोज योग करते हैं, क्योंकि योग के मानवीय जीवन को बहुत लाभ है। लोगों को दो वक्त नहीं तो कम से कम एक वक्त ही जरूर योग करना चाहिए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान की अध्यक्षता में राज्य के विभिन्न हिस्सों में सीएम की योगशाला के तहत कक्षाएं संचालित की जा रही हैं। यदि कोई भी व्यक्ति अपने इलाके में सीएम की योगशाला शुरू करवाना चाहता है, तो उसके लिए सरकार योग प्रशिक्षक मुहैया करवाती है, वहां काम से कम 25 लोगों का समूह होना जरूरी है।
जिला आयुर्वेदिक व यूनानी अधिकारी डा. दिनेश कुमार ने बताया कि भले ही सुबह थोड़ी बारिश होने के कारण स्टेडियम की ग्राउंड में बिछाए मैट भीग गए और बारिश ने लोगों का उत्साह कम करने का प्रयास किया, मगर फिर भी शहर के विभिन्न हिस्सों से लोगों ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के आयोजन में शामिल होकर सार्थक संदेश दिया है।