Punjabi News

एलन मस्क देंगे डोनाल्ड ट्रंप को सीधी चुनौती, पार्टी बनाने का किया ऐलान

174

 

एलन मस्क ने अमेरिका पार्टी नाम से एक नई राजनीतिक पार्टी बनाने का ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि यह पार्टी अमेरिका के लोगों को एकदलीय व्यवस्था से मुक्ति दिलाएगी। उन्होंने दावा किया कि एक सर्वे में जनता ने 2:1 के अनुपात में एक नए राजनीतिक विकल्प की इच्छा जताई, जिसके बाद इस नई पार्टी का गठन किया गया।

अपनी घोषणा में मस्क ने मौजूदा राजनीतिक व्यवस्था की आलोचना करते हुए कहा, ‘जब बर्बादी और भ्रष्टाचार से हमारे देश को दिवालिया बनाने की बात आती है, तो हम लोकतंत्र नहीं, बल्कि एकदलीय व्यवस्था में रह रहे हैं।’ उन्होंने यह भी कहा कि अमेरिका पार्टी आपकी खोई हुई आजादी को वापस लाने के लिए बनाई गई है।