Punjabi News

उम्मीद है कि राज्य और केंद्र सरकारें इन धमकियों को गंभीरता से लेंगी: वड़िंग

114

चंडीगढ़, 16 जुलाई: पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने अमृतसर स्थित श्री हरमंदिर साहिब को बम से उड़ाने की धमकियों पर गंभीर चिंता व्यक्त की है।

यहाँ जारी एक बयान में, वड़िंग ने उम्मीद जताई है कि राज्य और केंद्र की सरकारें इन धमकियों को गंभीरता से लेंगी। उन्होंने कहा कि यह स्पष्ट रूप से लोगों में भय पैदा करने का प्रयास है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि श्री हरमंदिर साहिब न केवल सिखों का सबसे पवित्र तीर्थ स्थल है, बल्कि सभी धर्मों के लोगों के लिए खुला है। उन्होंने कहा कि यह विश्वस्तरीय भाईचारे व सद्भाव का प्रतीक है और जो लोग भय पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं, वे इस सद्भाव को बिगाड़ना चाहते हैं।

उन्होंने कहा कि चूँकि धमकियाँ कुछ दिनों से जारी की जा रही हैं, ऐसे में सरकारी एजेंसियों को अब तक पता लगा लेना चाहिए था कि धमकियाँ कहाँ से आईं थीं और ईमेल कहाँ से भेजे गए थीं?

उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि श्री हरमंदिर साहिब का न केवल सिखों या पंजाबियों द्वारा, बल्कि पूरे भारत में सभी धर्मों के लोगों द्वारा अत्यधिक सम्मान किया जाता है और कोई भी इस पवित्र स्थान के प्रति किसी भी प्रकार की धमकी या किसी भी प्रकार का अनादर बर्दाश्त नहीं करेगा।