चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग शनिवार शाम को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा नई दिल्ली में BRICS समिट में शामिल होने वाले देशों के नेताओं और डेलीगेट्स के लिए होस्ट किए गए फॉर्मल गाला डिनर में शामिल नहीं हुए। न्यूज एजेंसी पीटीआई ने सूत्रों के हवाले से जानकारी दी।
सूत्रों के मुताबिक, अबू धाबी के क्राउन प्रिंस शेख खालिद बिन मोहम्मद भी इस डिनर में शामिल नहीं हुए, वे दिन में पहले ही समिट में शामिल होने के बाद UAE वापस चले गए थे।
शी जिनपिंग के डिनर शामिल न होने की क्या थी वजह?
शी के डिनर में मौजूद न होने की वजह की आधिकारिक तौर पर कोई औपचारिक राजनयिक स्पष्टीकरण जारी नहीं किया गया है। लेकिन सूत्रों ने बताया कि शी ने समिट में शामिल होने के बाद आराम करने के लिए जल्दी ही अपने होटल लौट गए थे।
शी जिनपिंग शनिवार दोपहर को नेशनल कैपिटल दिल्ली पहुंचे, और तुरंत हाई-लेवल BRICS सेशन में गए . उन्होंने ब्रिक्स समिट में हिस्सा लिया और पीएम मोदी के साथ द्विपक्षीय बैठक भी की। वह सात साल बाद भारत आए हैं।
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और ब्रिक्स के अन्य नेताओं ने डिनर में हिस्सा लिया। केंद्रीय मंत्री अमित शाह, निर्मला सीतारमण, पीयूष गोयल, अश्विनी वैष्णव और शिवराज सिंह चौहान भी मौजूद थे।



















