Punjabi News

Tinder पर लड़कियों से अश्लील बातें करता था सांसद अमृतपाल, Police ने डेटिंग App से मांगी जानकारी

84

 

राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (एनएसए) के तहत असम की डिब्रूगढ़ जेल में बंद खडूर साहिब से सांसद खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। अमृतपाल पर अमृत संधू नाम से एक टिंडर अकाउंट चलाने का शक है। इसके जरिये वह लड़कियों से बातें करता था।
पंजाब पुलिस ने टिंडर ऐप से उक्त अकाउंट के खाते का विवरण, नाम, जन्मतिथि, फोन नंबर, स्थान की जानकारी और 1 जनवरी, 2019 से 2022 तक के आइपी एड्रेस लाग मांगे हैं। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक चैट में अमृतपाल लड़कियों के साथ अश्लील बातचीत करता था।
यहां तक कि वह अपनी रिश्तेदारों व दोस्तों के साथ संबंध बनाने की बातें कर लड़कियों से करता था। एक चैट में वह अपने पिता तरसेम सिंह और भाभी के कथित अफेयर का भी जिक्र करता भी वह पाया गया है। बता दें कि जब अमृतपाल सिंह दुबई में था और टिंडर के माध्यम से लड़कियों से संपर्क कर उनसे अश्लील बातें करता था।
टिंडर ऐप को भेजे गए पत्र में फरीदकोट पुलिस ने कहा कि वह सिख कार्यकर्ता गुरप्रीत सिंह की हत्या के मामले की जांच की जा रही है। गुरप्रीत की पिछले साल नौ अक्टूबर को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। वह वारिस पंजाब दे का सदस्य था जिसका अमृतपाल प्रमुख था।
बता दें कि डीजीपी गौरव यादव ने पिछले वर्ष अक्टूबर में दावा किया था कि गुरप्रीत की हत्या कथित तौर पर अमृतपाल सिंह के कहने पर की गई थी। पुलिस ने यह भी दावा किया था कि गैंग्सटर से आतंकवादी बना अर्शदीप सिंह उर्फ अर्श डल्ला इस हत्या का मास्टरमाइंड था। पुलिस ने कहा कि गिरोह के दो शूटरों को भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) और आर्म्स एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत दर्ज मामले में गिरफ्तार किया गया है।