Punjabi News

December 1 Rules Change: 1 दिसंबर से बदलेंगे 5 बड़े नियम, महंगी होंगी Tata की कारें, SBI Credit Card और LPG पर भी पड़ेगा असर

7

नई दिल्ली: 1 दिसंबर 2026 से आम आदमी की जेब, घर के बजट, कार की खरीद और बाजार के नियमों से जुड़े कई अहम बदलाव लागू होने जा रहे हैं। इनमें रसोई और होटल के खर्च से लेकर क्रेडिट कार्ड चार्ज, कारों की कीमतों, कमोडिटी ट्रेडिंग के मार्जिन और GST रजिस्ट्रेशन कैंसिलेशन की प्रक्रिया तक शामिल हैं। आइए जानते हैं कौन-कौन से होने जा रहे 5 बड़े बदलाव….

1. LPG Price और ATF के दाम में बदलाव संभव
महीने की पहली तारीख को ऑयल मार्केटिंग कंपनियां LPG सिलेंडर और हवाई ईंधन (ATF) की कीमतों की समीक्षा करती हैं। 1 दिसंबर 2026 को भी इन दरों में बदलाव हो सकता है।

घरेलू और कमर्शियल LPG: कमर्शियल गैस सिलेंडर (19 kg) के दामों में हाल के समय में उतार-चढ़ाव देखा गया है, जबकि घरेलू रसोई गैस सिलेंडर (14 kg) की कीमत लंबे समय से स्थिर बनी हुई है। दरों में बदलाव होने पर घरेलू बजट के साथ-साथ रेस्टोरेंट्स और ढाबों के खाने-पीने के खर्च पर असर पड़ सकता है।

हवाई ईंधन (ATF): एयरलाइंस के लिए इस्तेमाल होने वाले एविएशन टर्बाइन फ्यूल (ATF) की नई कीमतें भी इसी दिन तय होंगी।

2. SBI Credit Card पर नया शुल्क
अगर आप SBI Card इस्तेमाल करते हैं, तो 1 दिसंबर 2026 से बड़े खर्चों पर अतिरिक्त चार्ज देना होगा। बैंक ने 27 अक्टूबर को इन नियमों की सूचना दी थी:
– 30,000 रुपये से अधिक के ट्रांसपोर्टेशन ट्रांजैक्शन पर 1% का शुल्क लगेगा।
-50,000 रुपये के फ्यूल खर्च पर भी 1% का अतिरिक्त चार्ज लागू होगा।

3. पेट्रोल-डीजल और EV सब महंगे
टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स ने 24 नवंबर को घोषणा की थी कि 1 दिसंबर 2026 से कंपनी की कारों और SUV की कीमतें बढ़ाई जाएंगी। इस बढ़ोतरी का असर पेट्रोल, डीजल और इलेक्ट्रिक (EV)-सभी तरह के मॉडल्स पर पड़ेगा। अलग-अलग वेरिएंट और मॉडल के हिसाब से कीमतों में इजाफा होगा, जिसमें 0.5% तक की बढ़ोतरी की बात सामने आई है। यदि आप कार खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो 1 दिसंबर से बजट थोड़ा बढ़ सकता है।

4. GST Registration कैंसिलेशन प्रोसेस में बदलाव
CBIC ने 25 नवंबर को CGST Rules, 2017 में संशोधन को नोटिफाई किया है, जो 1 दिसंबर से प्रभावी होगा। इससे GST रजिस्ट्रेशन रद्द करने की आवेदन प्रक्रिया में बदलाव आएगा। पात्र (eligible) आवेदनों को GST कॉमन पोर्टल के जरिए इलेक्ट्रॉनिक रूप से प्रोसेस किया जा सकेगा। जिन मामलों में रिटर्न पेंडिंग हैं या कोई बकाया रकम बाकी है, उन्हें सत्यापन और जांच के लिए संबंधित अधिकारी के पास भेजा जाएगा।