चंडीगढ़:भारतीय जनता पार्टी पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने भाजपा पंजाब के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष और पठानकोट से विधायक अश्विनी शर्मा के बड़े भाई आर.पी. शर्मा के निधन पर गहरा दुख प्रकट किया है।
सुनील जाखड़ ने कहा कि आर.पी. शर्मा एक मिलनसार और सहयोगी स्वभाव वाले व्यक्ति थे, जो अपने परिवार के लिए हमेशा मजबूत सहारा रहे। वह अश्विनी शर्मा के लिए पिता समान थे और उनकी जिंदगी में आर.पी. शर्मा अहम भूमिका निभाते रहे।
प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने ईश्वर से प्रार्थना की कि परिवार को इस असहनीय घड़ी को सहन करने की शक्ति प्रदान करे और स्वर्गवासी आत्मा को अपने चरणों में स्थान दे।











