Punjabi News

पति से तलाक लेने के बाद छलका Esha Deol का दर्द, बोलीं- प्यार और रोमांस की कमी महसूस हो रही है, मेरे बॉयफ्रेंड्स थे लेकिन …

9

Esha Deol : हाल ही में हेमा मालिनी की बेटी ईशा देओल ने अपनी निजी के बारे में खुल के बात की है। साल 2024 में पति भरत तख्तानी से अलग होने के बाद वो सिंगल मदर होकर अपनी बेटियों की परवरिश कर रही हैं। इसी के साथ उन्होंने कहा कि उनके जीवन में अब प्यार और रोमांस की कमी महसूस हो रही है। प्यार हमारे जीवन का जरुरी हिस्सा है इसलिए उन्होंने अभी तक उम्मीद नहीं छोड़ी है। इसी के साथ उन्होंने कहा कि मुझे लगता है जिंदगी हमे आगे बढ़ने के मौके देती रहती है और यदि आने वाले समय में उन्हें कोई अच्छा जीवनसाथी मिलता है तो वो जरूर इस बारे में विचार करेंगी।

प्यार और रोमांस की कमी महसूस हो रही है
एक पॉडकास्ट के दौरान ईशा देओल ने कहा कि प्यार और रोमांस जैसी चीजें, जिंदगी का अहम हिस्सा हैं और अब मुझे इनकी कमी महसूस होने लगी है।
मैं एक ऐसी लड़की हूं, जिसे हमेशा से ही रोमांस पसंद है।

 

शादी टूटने के बाद प्यार को लेकर नहीं बदली सोच
जब ईशा देओल से सवाल पुछा गया कि शादी टूटने के बाद आप प्यार के बारे में क्या सोचती हैं ? ईशा ने कहा कि प्यार कभी नहीं बदलता, मेरे पहले भी बॉयफ्रेंड रह चुके हैं और उनसे भी ब्रेकअप हुआ। ये सब जिंदगी का एक हिस्सा है लेकिन इससे ये सोच नहीं बदलती की प्यार गलत है। मैंने बचपन से ही हेमा जी और धर्मेंद्र जी के बीच प्यार देखा है तो मेरे लिए प्यार की सोच बिल्कुल नहीं बदली है।

 

मैं नहीं चाहती थीं कि मेरी शादी टूटने की खबर हैडलाइन बने
इसी के साथ ईशा ने कहा की शादी टूटना और डाइवोर्स लेना बहुत ही पर्सनल मैटर और मैं नहीं चाहती थी कि इस बात की हैडलाइन बने। हालांकि ऐसा नहीं हो सकता क्योंकि जब आप पब्लिक फिगर होते हैं तो इस सब चीजों से बचा नहीं जा सकता।