लुधियाना (पंकज) : महानगर में सड़क पर लाश फेंकने का एक और सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना ग्यासपुरा एरिया की है जहां मोटरसाइकिल स्वार दो युवक एक शख्स की लाश सड़क पर फेंक कर फरार हो गये। आरोपियों की पहचान की जा रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है। वहीं मृतक की पहचान प्रदीप कुमार पुत्र शारदा प्रसाद निवासी साहनेवाल के रूप में हुई है। बता दें कि गत दिनों भी लुधियाना में एक बोरी में सरेआम शव फैंकने का मामला सामने आया था।











