Punjabi News

Nana Patekar Dies: नाना पाटेकर के निधन से सदमे में फिल्म इंडस्ट्री, कई कलाकारो ने दी दिग्गज अभिनेता को श्रद्धांजलि, पीएम मोदी ने भी जताया दुख

14

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का गुरुवार, 8 अक्टूबर को गोवा में उनके घर पर दिल का दौरा पड़ने से 75 साल की उम्र में निधन हो गया। उनके निधन से भारतीय फिल्म इंडस्ट्री सदमे में है। कई सेलेब्रिटीज ने नाना पाटेकर के निधन पर दुख जताया और उनको श्रद्धांजलि दी है। अक्षय कुमार, रजनीकांत, रितेश देशमुख, जूनियर एनटीआर, प्रभुदेवा और अन्य कई कलाकारो ने नाना पाटेकर और सिनेमा में उनके योगदान को याद किया।

पीएम मोदी बोले- कई पीढ़ियों तक याद किए जाएंगे नाना

वहीं देश के कईव बड़े नेताओं ने भी नाना पाटेकर के निधन पर गहरा दुख जताया और उन्हें श्रद्धांजलि दी । प्रधानमंत्री मोदी ने भी नाना पाटेकर के निधन पर शोक व्यक्त किया। पीएम मोदी ने नाना पाटेकर के हिंदी और मराठी सिनेमा में योगदान को अमूल्य बताया और कहा कि उनके द्वारा निभाए किरदार आने वाली पीढ़ियां याद रखेंगी। उन्हें एक खुले और साफ़-गोई वाले इंसान के तौर पर जाना जाता था। नाना पाटेकर ने हमेशा अपनी बात बेबाकी से रखी।

हिंदी और मराठी सिनेमा में नाना पाटेकर का योगदान अमूल्य था। उनके जाने से जो खालीपन आया है, उसे कोई नहीं भर सकता।

X पर एक पोस्ट में, PM ने कहा कि, ” नाना पाटेकर जी की एक्टिंग में जो विविधता, गहराई और प्रभावशाली व्यक्तित्व था, वह बहुत कम कलाकारों में देखने को मिलता है। नाना पाटेकर ने अपने हर रोल में कमाल की विविधता और क्रिएटिविटी दिखाई और ऐसे किरदार निभाए जिन्हें पीढ़ियों तक याद रखा जाएगा।

फिल्म इंडस्ट्री के कई कलाकारो ने नाना पाटेकर को दी श्रद्धांजलि

अक्षय कुमार से लेकर रजनीकांत तक, सेलेब्स ने दिग्गज एक्टर नाना पाटेकर को श्रद्धांजलि दी।

अक्षय कुमार ने अपने X हैंडल पर अपनी फिल्म ‘वेलकम’ की एक तस्वीर शेयर की और एक इमोशनल नोट लिखा। उन्होंने लिखा, नाना जी के निधन की खबर से बहुत दुखी हूं। वह उन चुनिंदा एक्टर्स में से एक थे जिन्हें लोगों का ध्यान खींचने के लिए बहुत कुछ करने की ज़रूरत नहीं पड़ती थी। वह आवाज़, वह गहराई, हर परफॉर्मेंस में वह ईमानदारी… उनका अंदाज़ बिल्कुल अलग और अपना था। मैं खुद को खुशकिस्मत मानता हूं कि मुझे उनके साथ (वेलकम) और फिर हाल ही में (हाउसफुल 5) में काम करने का मौका मिला। उन सेट्स की इतनी सारी यादें हैं जिन्हें मैं हमेशा संजोकर रखूंगा। नाना जी सचमुच बेमिसाल थे। यकीन नहीं होता कि आप अब हमारे बीच नहीं रहे। उन सभी यादों के लिए धन्यवाद। आपकी कमी शब्दों में बयां नहीं की जा सकती।”

रजनीकांत ने नाना पाटेकर को किया याद

साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत ने भी नाना पाटेकर को याद किया और उनके प्रति संवेदना जताई। उन्होंने X पर लिखा, “मुझे यकीन नहीं हो रहा कि मेरे प्यारे दोस्त नानाजी अब हमारे बीच नहीं रहे। उनके परिवार और चाहने वालों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। उनकी आत्मा को शांति मिले।”

रितेश देशमुख ने कहा-मैं हैरान हूँ

रितेश देशमुख ने X पर लिखा, “मैं हैरान हूँ और मेरे पास शब्द नहीं हैं। ऐसा लग रहा है जैसे किसी ट्रक ने मुझे टक्कर मार दी हो। नाना पाटेकर जी के निधन की खबर से मैं बेहद दुखी हूं। वे बेहतरीन अभिनेता थे, जिनका कोई मुकाबला नहीं था। उन्होंने अपने अनोखे अंदाज़ और एक्टिंग की शैली से लोगों के दिलों में अपनी जगह बनाई। ऐसा कोई रोल या किरदार नहीं था जिसे वे निभा न सकें। उन्होंने हर तरह के रोल बखूबी निभाए — चाहे वह बड़े-से-बड़ा हीरो हो, खूंखार विलेन हो या फिर उनका गंभीर चेहरे के साथ किया गया कॉमेडी अंदाज़। वे असल ज़िंदगी में भी हीरो थे और लोगों की भलाई के लिए अपनी चैरिटी के ज़रिए लगातार काम करते रहे। मुझे ‘ब्लफ़मास्टर’ और ‘हाउसफुल 5’ में उनके साथ काम करने का सौभाग्य मिला, लेकिन उनके साथ किसी मराठी फ़िल्म में काम करने की मेरी इच्छा हमेशा अधूरी ही रह जाएगी। उनके परिवार, चाहने वालों और लाखों शुभचिंतकों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएँ।

सचमुच, एक युग का अंत हो गया। आपकी समझदारी, मुझसे की गई बातचीत, मेरी पीठ थपथपाना, साथ में हँसना और एक इंसान के तौर पर मुझे बेहतर बनाने के लिए आपका शुक्रिया। आपकी आत्मा को शांति मिले!!!”

सुनील शेट्टी ने X पर लिखा, “बहुत ही चौंकाने वाला!!! अब आप जैसे लोग नहीं बनते। आप कितने भी ऊंचे मुकाम पर पहुंचे, हमेशा अपनी जड़ों से जुड़े रहे। बेबाक और सच्चे इंसान, और अपने काम में माहिर। नाना जैसा कोई नहीं था और न ही कभी कोई दूसरा होगा। भगवान आपकी आत्मा को शांति दे भाऊ… आपके बिना सिनेमा वैसा नहीं रहेगा।”

अनुपम खेर ने भी इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया और नाना पाटेकर को याद किया।

शिखर धवन ने कहा- भारतीय सिनेमा ने आज एक बेहद खास प्रतिभा को खो दिया है। नाना पाटेकर साहब, आपका काम आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करता रहेगा। ॐ शांति।

नाना पाटेकर के निधन के बारे में

मशहूर एक्टर नाना पाटेकर का गुरुवार को गोवा में अपने घर पर दिल का दौरा पड़ने से 75 साल की उम्र में निधन हो गया। उन्हें सुबह 5:20 बजे मृत घोषित कर दिया गया। मणिपाल हॉस्पिटल के अनुसार, डॉक्टरों ने एक्टर को बचाने की पूरी कोशिश की और लगभग 45 मिनट तक CPR दिया, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका।

डॉक्टरों ने बताया कि पाटेकर को “गंभीर” कार्डियक अरेस्ट आया था और काफी देर तक बचाने की कोशिशों के बावजूद उन पर कोई प्रतिक्रिया नहीं हुई। उनके बेटे, मल्हार पाटेकर ने उनके निधन की पुष्टि की है। पहले मिली जानकारी के अनुसार, उनके पार्थिव शरीर को दोपहर बाद पुणे लाया जाएगा। पोस्टमार्टम और अंतिम संस्कार के बारे में और जानकारी आधिकारिक सूचना जारी होने के बाद पता चलेगी।