Punjabi News

Stock Market Updates: RBI के रेपो रेट बढ़ाने के बाद सेंसेक्स और निफ्टी में कोई खास बदलाव नहीं, Paytm के शेयर 7% गिरे

15

भारतीय शेयर बाज़ार के बेंचमार्क इंडेक्स, सेंसेक्स और निफ्टी, ने मिले-जुले रुख के साथ कारोबार शुरू किया। रिज़र्व बैंक ऑफ़ इंडिया (RBI) द्वारा रेपो रेट को 5.50 प्रतिशत तक बढ़ाने के बाद निवेशक सतर्क बने हुए थे। 30 शेयरों वाला BSE सेंसेक्स 29.30 अंक की बढ़त के साथ 72,668 पर खुला, जबकि निफ्टी 4 अंक गिरकर 22,599.05 पर खुला। मेटल, ऑटो, FMCG और रियल्टी शेयर्स में आज ज्यादा बिकवाली है।

आज विशाल निर्मिति और नित्यास जेम्स एंड ज्वैलरी के शेयर बाजार में लिस्टिंग हुई है। इसमें विशाल निर्मिति लिस्टिंग निगेटिव और नित्यास जेम्स एंड ज्वैलरी पॉजिटिव रही।

पिछले ट्रेडिंग सेशन में सेंसेक्स 72,638.70 पर और निफ्टी 50 22,603.05 पर बंद हुआ था। इसी तरह, शुरुआती सेशन में अन्य इंडेक्स में भी मिला-जुला कारोबार देखा गया। जहाँ BSE मिडकैप सेलेक्ट इंडेक्स 42.34 अंक गिरा, वहीं BSE स्मॉलकैप सेलेक्ट इंडेक्स 3.48 अंक या 0.04 प्रतिशत की बढ़त के साथ 9,144.51 पर हरे निशान में कारोबार कर रहा था।

सेंसेक्स में शामिल कंपनियों में इन्फोसिस, भारती एयरटेल, TCS, टाटा स्टील और HCL टेक के शेयरों में बढ़त देखी गई, जिसमें इन्फोसिस सबसे आगे रही और शुरुआती कारोबार में इसमें 0.90 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई। दूसरी ओर, बजाज फाइनेंस, ट्रेंट, ITC, हिंदुस्तान यूनिलीवर और मारुति के शेयरों में गिरावट आई, जिसमें बजाज फाइनेंस के शेयर लगभग 0.71 प्रतिशत गिरे। इस बीच, आज शुरुआती कारोबार में पेटीएम के शेयरों में करीब 7 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई।

शुरुआती कारोबार में बाजार का रुख नकारात्मक रहा; NSE पर 889 शेयरों में बढ़त के मुकाबले 1,645 शेयरों में गिरावट देखी गई। 143 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ।

गिफ्ट निफ्टी ने क्या संकेत दिया?

निफ्टी 50 के शुरुआती संकेत देने वाले गिफ्ट निफ्टी ने आज सपाट शुरुआत का संकेत दिया। यह पिछले बंद भाव 22,592 के मुकाबले 12.5 अंक गिरकर 22,579.50 पर खुला। विदेशी संस्थागत निवेशकों (FIIs) ने बुधवार को बिकवाली जारी रखी और 7 अक्टूबर, 2026 को 6,121.37 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। वहीं, घरेलू संस्थागत निवेशकों (DIIs) ने खरीदारी जारी रखी और 4,596.57 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।