Himachal Accident News: हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रही बारिश के बीच पहाड़ी क्षेत्रों में सफर करना एक बार फिर जानलेवा साबित हुआ है. आज कुल्लू ज़िले के आनी उपमंडल में पहाड़ी से गिरी चट्टानों की चपेट में एक कार आ गई। इस घटना में एक स्त्री रोग विशेषज्ञ (महिलाओं की बीमारियों के डॉक्टर) और उनकी पत्नी की मौत हो गई, जबकि उनकी बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई। उसका इलाज अभी आनी अस्पताल में चल रहा है।
हादसा शुक्रवार सुबह करीब 10:30 बजे हुआ. कार पहाड़ी रास्ते से गुजर रही थी कि तभी ऊपर से बड़े-बड़े पत्थर गिरने लगे. देखते ही देखते एक बड़ा पत्थर कार पर आ गिरा, जिससे चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और कार गहरी खाई में जा समाई.
यह हादसा कुल्लू ज़िले में रानाबाग-देवरी रोड पर सुबह करीब 10:45 बजे हुआ। बताया जा रहा है कि रामपुर अस्पताल के डॉक्टर बृज अपनी पत्नी और बेटी के साथ मंदिर से लौट रहे थे, तभी पहाड़ी से एक बड़ी चट्टान गिरी, जिससे चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और कार गहरी खाई में जा समाई.
जानकारी के अनुसार, कार में तीन लोग सवार थे. हादसे में स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. ब्रिज ठाकुर (60) और उनकी पत्नी सुनीता (54) की मौके पर ही मौत हो गई. डॉ. ब्रिज ठाकुर रामपुर के खनेरी अस्पताल के साथ ही अपना निजी क्लीनिक चलाते थे. वहीं, हादसे में घायल उनकी बेटी भव्या (18) को स्थानीय लोगों और राहत दल की मदद से खाई से बाहर निकालकर तुरंत आनी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज जारी है. घटना की सूचना मिलते ही जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, पुलिस और प्रशासन की टीमें भी मौके पर पहुंची.
इस बीच, पिछले 24 घंटों में राज्य के कई हिस्सों में भारी बारिश हुई है। सबसे ज़्यादा बारिश धर्मशाला में 147.1 मिमी दर्ज की गई, इसके बाद भटियात (चंबा) में 75.3 मिमी बारिश हुई। डलहौज़ी में सुबह हुई भारी बारिश के कारण SDM ने सभी शिक्षण संस्थानों को बंद करने का आदेश दिया।
कल रात किन्नौर में चौरा के पास भूस्खलन (लैंडस्लाइड) के कारण नेशनल हाईवे-5 बंद हो गया था। इस वजह से सड़क के दोनों ओर गाड़ियों की लंबी कतारें लग गईं। करीब छह घंटे बाद ही ट्रैफिक बहाल हो पाया।

















