Punjabi News

Manali Zipline Accident : खाई के बीच केबल से लटककर आ रही थी लड़की, अचानक टूट गई बेल्ट, फिर जो हुआ

217

 

कभी-कभी एडवेंचर के चक्कर में जान पर बन आती है। हिमाचल के मनाली में कुछ ऐसा ही हुआ है। जहां जिपलाइन राइड के दौरान बेहद खौफनाक हादसा हो गया। दरअसल, मनाली में एक लड़की जिपलाइन राइड कर रही थी। वह खाई के बीच केबल से लटककर आ ही रही थी कि इसी दौरान अचानक से केबल के साथ जुड़ी उसकी बेल्ट टूट गई। जिसके बाद एक पल में लड़की सीधा 30 फीट नीचे जा गिरी। इस हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। लड़की को बचाने की जद्दोजहद शुरू की गई।

बताया जा रहा है कि, लड़की की जान तो बच गई है लेकिन वह गंभीर रूप से घायल है और उसका इलाज चल रहा है. पहले उसके परिवार द्वारा उसे मनाली के ही एक अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया था। जिसके बाद यहां से उसे चंडीगढ़ रेफर किया गया। अब लड़की का इलाज नागपुर में चल रहा है। दरअसल, लड़की नागपुर की रहने वाली है और उसका पूरा परिवार मनाली घूमने आया हुआ था। लड़की का नाम त्रिशा बताया जा रहा है।

त्रिशा के माता-पिता का आरोप है कि जिपलाइन राइड में सुरक्षा सही नहीं थी। जिपलाइन राइड वालों की लापरवाही से यह हादसा हुआ. माता-पिता ने कहा कि, आज उनकी बेटी की जान चली जाती। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि, हादसे के बाद उन्हें मौके पर कोई मदद नहीं मिली। सब कुछ उन्हें ही करना पड़ा। फिलहाल, इस पूरे हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लोग भी वीडियो देखकर एकदम सन्न रह जा रहे हैं।