Punjabi News

2000 Rupee Note Update: 2000 के नोट पर RBI का बड़ा अपडेट, कर दी ये बड़ी घोषणा, जानें क्या?

10

RBI 2000 Note : क्या आपकी अलमारी या लॉकर में अभी भी 2000 का कोई नोट बचा हुआ है? अगर ऐसा है तो घबराने या चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है। भारतीय रिजर्व बैंक ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल ‘X’ पर 2000 के नोटों को लेकर सबसे ताजा और बड़ी जानकारी साझा की है। केंद्रीय बैंक ने बिल्कुल साफ कर दिया है कि यह नोट आज भी पूरी तरह Legal Tender है यानी इसकी कानूनी मान्यता और वैल्यू अभी भी बरकरार है।

जानकारी के लिए बता दें कि जब 19 मई 2023 को RBI ने इन गुलाबी नोटों को चलन (Circulation) से बाहर करने का ऐतिहासिक फैसला लिया था तब बाजार में करीब 3.56 लाख करोड़ रुपये मूल्य के 2000 के नोट घूम रहे थे। अप्रैल 2026 के अंत तक सामने आए आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार अब बाजार में केवल 5,451 करोड़ रुपये के नोट ही बचे हैं। इसका सीधा मतलब यह है कि देश के 98.47% नोट सफलतापूर्वक बैंकिंग सिस्टम में वापस लौट चुके हैं और अब बेहद कम नोट ही लोगों के पास बचे हैं।

3 आसान तरीके से बदल सकतें हैं 2000 के नोट

अगर आपके पास अब भी ये नोट मौजूद हैं तो आप नीचे दिए गए तीन सुरक्षित तरीकों से इन्हें बदल या ठिकाने लगा सकते हैं:

और ये भी पढ़े

1. सीधे RBI के ऑफिस जाएं

आप देश भर में मौजूद भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के 19 इश्यू ऑफिसों (Issue Offices) में से किसी भी नजदीकी कार्यालय में खुद जाकर इन नोटों को दे सकते हैं। वहां आपको इसके बदले दूसरे वैध करेंसी नोट (जैसे 500, 200, 100) तुरंत दे दिए जाएंगे।
2. सीधे अपने बैंक खाते में जमा कराएं

अगर आप कैश के बदले कैश नहीं लेना चाहते तो आप RBI के इन्हीं 19 इश्यू ऑफिसों में जाकर एक फॉर्म भरकर अपने नोट जमा कर सकते हैं। आपके दिए गए नोटों की कुल मूल्य राशि सीधे आपके चालू या बचत बैंक खाते (Bank Account) में ट्रांसफर कर दी जाएगी।

3. India Post के जरिए भेजें

यदि आप किसी ऐसे शहर या गांव में रहते हैं जहां आसपास RBI का कोई ऑफिस नहीं है और आपका वहां जाना मुमकिन नहीं है तो यह सबसे बेस्ट तरीका है। आप अपने नजदीकी पोस्ट ऑफिस (डाकघर) जाएं। वहां से ‘इंडिया पोस्ट’ के माध्यम से अपने ₹2000 के नोटों को बीमाकृत डाक (Insured Post) के जरिए किसी भी RBI इश्यू ऑफिस के पते पर भेज (Mail) दें। जैसे ही आपके नोट सुरक्षित रूप से RBI पहुंचेंगे उस रकम को सीधे आपके बैंक अकाउंट में क्रेडिट (जमा) कर दिया जाएगा।