जम्मू (तनवीर सिंह) : ई-रिक्शा चालकों के लिए बेहद ही अहम खबर सामने आई है। दरअसल, अब ई-रिक्शा चालको पर ट्रैफिक पुलिस की बड़ी कार्रवाई होगी। मिली जानकारी के अनुसार, जम्मू कश्मीर केंद्र शासित प्रदेश के जम्मू में एसएसपी ट्रैफिक पुलिस द्वारा ई-रिक्शा चालकों के लिए रूट तय किए गए हैं। अगर ऐसे में ई-रिक्शा चालक उस रूट पर नहीं चलेंगे तो उन पर बड़ी कार्रवाई हो सकती है।
वहीं जिन ई-रिक्शा चालकों ने अपने ई-रिक्शा को मॉडिफाई करवाया है जैसे आइसक्रीम की गाड़ी बनाई है। उसे पर भी बड़ी कारवाई हो सकती है। अब ई-रिक्शा चालकों को सड़कों पर निकलते ही सतर्क रहने की जरूरत है।













